फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona in Gorakhpur: गोरखपुर में एक मासूम समेत मिले 28 कोरोना संक्रमित, घट रही है सक्रिय रोगियों की संख्या

Fri, 18 Feb 2022 11:54 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

 सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि पहली लहर से लेकर अब तक जिले में 66,649 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 65,428 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 858 की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
गोरखपुर में टीकाकरण। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में बृहस्पतिवार को एक मासूम सहित 28 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। संक्रमित होने वालों में दो स्वास्थ्य कर्मी भी शामिल हैं। वहीं, 34 लोगों ने कोरोना को मात दी है। जिले में सक्रिय रोगियों की संख्या 369 से घटकर 363 हो गई है।
विज्ञापन


कोरोना संक्रमितों में गोपालपुर का एक साल का मासूम, बीआरडी व अर्बन पीएचसी के एक-एक कर्मी तथा जिला अस्पताल का 14 वर्षीय किशोर भी शामिल है। रेलवे स्टेशन पर एक यात्री पॉजिटिव पाया गया है।

बशारतपुर व करीम नगर में एक-एक परिवार में दो-दो लोग तथा सहजनवां में पांच महिलाओं में संक्रमण की पुष्टि हुई है। सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि पहली लहर से लेकर अब तक जिले में 66,649 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 65,428 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 858 की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें