नहीं पूरा हुआ लक्ष्य, 52 फीसदी किशोरों को लगा कोरोनारोधी टीका
किशोरों को कोरोना टीका लगाने का लक्ष्य तय समय में पूरा नहीं हो पाया है। मंगलवार अंतिम दिन था, लेकिन जिले में 52 फीसदी किशोरों को ही टीका लग पाया।
जानकारी के मुताबिक, 15 से 17 वर्ष तक के 3.11 लाख अवयस्कों को 25 जनवरी तक टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था। शनिवार तक 1.62 लाख किशोरों को टीका लगाया जा सका है। जबकि, प्रतिदिन 70 से 100 बूथ संचालित किए जा रहे हैं। सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दूबे ने बताया कि सामान्य बूथों के अलावा इंटर कॉलेजों में भी शिविर लगाकर किशोरों को टीका लगाया जा रहा है।