फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गोरखपुर बाल संप्रेक्षण गृह से 25 मोबाइल फोन बरामद, सुपरवाइजर पर हो सकती है कार्रवाई

Sat, 28 Oct 2023 10:53 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

जिला जज तेज प्रताप तिवारी एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई के साथ बाल संप्रेक्षण गृह पहुंचे थे। इस दौरान एक कमरे में कुछ बाल अपचारी थे, उनसे मिल रही सुविधाओं के बारे में जिला जज जानकारी ले रहे थे। तभी एक बाल अपचारी ने एसपी सिटी को मोबाइल फोन की जानकारी दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर शहर के बाल संप्रेक्षण गृह में शुक्रवार को जांच के दौरान 25 मोबाइल फोन और चार्जर मिले। कइयों ने मोबाइल फोन को दीवार में लगे बोर्ड में छिपाने की कोशिश भी की। जिला जज तेज प्रताप तिवारी ने डीएम को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है।

विज्ञापन


जिला जज तेज प्रताप तिवारी शुक्रवार को एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई के साथ बाल संप्रेक्षण गृह पहुंचे थे। इस दौरान एक कमरे में कुछ बाल अपचारी थे, उनसे मिल रही सुविधाओं के बारे में जिला जज जानकारी ले रहे थे। तभी एक बाल अपचारी ने एसपी सिटी को मोबाइल फोन की जानकारी दी।

एसपी सिटी ने जिला जज को इसकी जानकारी दी। इसके बाद एक-एक कमरे की जांच की गई। मोबाइल फोन अलमारी में दीवार को तोड़कर छिपाए गए थे। वहीं, कई मोबाइल फोन को बिजली बोर्ड के अंदर रखकर स्क्रू से बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गीता प्रेस के ट्रस्टी बैजनाथ अग्रवाल का निधन, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक
 

विज्ञापन

नाबालिगों को सुधरने के लिए भेजा जाता है संप्रेक्षण गृह

आपराधिक मामले में पकड़े गए नाबालिगों (18 वर्ष से कम उम्र) को बाल सुधार गृह भेजा जाता है। इसका उद्देश्य यह होता है कि बच्चों को सुधारा जाए, ताकि बाहर जाकर वे फिर अपराध न करें। एक सभ्य नागरिक की जिंदगी जी सकें। परंतु बाल संप्रेक्षण गृह में जिस तरह से बाल अपचारी मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रहे थे, इससे क्या वे सुधर पाएंगे? यह बड़ा सवाल है।

इसे भी पढ़ें: रीढ़ की हड्डी के ट्यूमर का एम्स के डॉक्टरों ने किया सफल ऑपरेशन

आठ महीने पहले भी मिले थे मोबाइल फोन
बाल संप्रेक्षण गृह में मोबाइल फोन मिलना नई बात नहीं है। इससे पहले 24 मार्च 2023 को जिला जज के साथ गए एसपी सिटी ने मोबाइल फोन बरामद किया था। तब 22 मोबाइल फोन मिले थे। इसके बाद भी सुधार नहीं आने पर जिला जज ने मामले को गंभीरता से लिया है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें