फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीआरडी मेडिकल कॉलेज: सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक के लिए मिले 14 विशेषज्ञ डॉक्टर, जल्द शुरू होगी इन खास विभागों की ओपीडी

Wed, 17 Nov 2021 09:57 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल के बाद शासन ने सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक के लिए 14 विशेषज्ञों की तैनाती कर दी है। इन विशेषज्ञों में कार्डियोलॉजिस्ट, न्यूरो सर्जरी, न्यूरोलॉजी और यूरोलॉजी के तीन-तीन विशेषज्ञ शामिल हैं।
विज्ञापन
बीआरडी मेडिकल कॉलेज। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीआरडी मेडिकल कॉलेज में बने सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक के लिए 14 विशेषज्ञ डॉक्टर मिल गए हैं। सभी डॉक्टरों ने बीआरडी में ज्वाइनिंग भी कर ली है। हालांकि ज्वाइनिंग के बाद अपना सामान लाने के लिए डॉक्टरों ने अवकाश लिया है। अवकाश से लौटते ही सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में न्यूरो से लेकर हार्ट और कैंसर जैसे विभागों की ओपीडी शुरू कर दी जाएगी। इसके बाद से मरीजों को गंभीर रोगों के इलाज के लिए निजी अस्पतालों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक बीआरडी मेडिकल कॉलेज में सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक का निर्माण प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत किया गया है। इसकी लागत करीब 300 करोड़ रुपये है। इसमें आधे धन में भवन निर्माण और आधे में उपकरणों की खरीद होगी। ब्लॉक में आठ सुपर स्पेशियलिटी विभागों का संचालन होना है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल के बाद शासन ने सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक के लिए 14 विशेषज्ञों की तैनाती भी कर दी है। इन सभी ने अलग-अलग तिथियों में बीआरडी में ज्वाइन भी कर लिया है। इन विशेषज्ञों में कार्डियोलॉजिस्ट, न्यूरो सर्जरी, न्यूरोलॉजी और यूरोलॉजी के तीन-तीन विशेषज्ञ शामिल हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा नेफ्रोलॉजी और कैंसर सर्जरी के एक-एक विशेषज्ञों ने भी ज्वाइन किया है। राहत की बात यह है कि पहली बार बीआरडी को कैंसर के विशेषज्ञ डॉक्टर मिले हैं। इसके बाद से बीआरडी में कैसर विभाग की सर्जरी भी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

एम्स छोड़कर किसी भी सरकारी अस्पताल में कैंसर सर्जन नहीं

एम्स को छोड़ दिया जाए तो जिले के किसी भी सरकारी अस्पताल में कैंसर के सर्जन नहीं हैं। जबकि निजी अस्पतालों में इसका इलाज काफी महंगा है। शहर में एक संस्था और एक निजी अस्पताल में कैंसर के मरीजों का इलाज किया जाता है। लेकिन यहां वे मरीज ही पहुंच पाते हैं, जिनकी आर्थिक स्थिति बेहद अच्छी होती है। जबकि आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को इधर-उधर भटकना पड़ता है। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।
 
बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गणेश कुमार ने बताया कि सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक के लिए 14 विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती हो गई है। सभी डॉक्टरों ने ज्वाइन भी कर लिया है। ज्वाइनिंग के बाद सामान लाने के लिए डॉक्टर अवकाश पर चले गए हैं। जैसे ही अवकाश से वापस आते हैं, वैसे ही सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में न्यूरो, हार्ट, यूरोलॉजी और नेफ्रोलॉजी की ओपीडी शुरू करा दी जाएगी। इसके बाद से मरीजों को काफी राहत मिलेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें