फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कियारा की ये साड़ी है बहुत खास, कीमत जानकर दंग रह जाएंगे आप

Tue, 27 Jul 2021 05:10 PM IST
संकल्प सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कियारा अडवाणी - फोटो : Instagram/kiaraaliaadvani
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर कियारा आडवाणी की एक बड़ी फैन फॉलोइंग है, उनके कुल 17.9 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोवर्स हैं। अक्सर कियारा अपनी नई नई तस्वीरों को इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करती हैं। हाल ही में कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की आने वाली फिल्म 'शेरशाह' का ट्रेलर रिलीज हुआ है। अपनी इसी फिल्म के प्रमोशन के लिए वो कारगिल विजय दिवस के मौके पर कारगिल गई हुई थीं। इस दौरान उन्होंने एथरल एम्ब्रॉयडर्ड साड़ी को कैरी किया हुआ था। रविवार को फिल्म के ट्रेलर के प्रमोशन के दौरान उन्होंने ऑफ व्हाइट साड़ी को पहन रखा था। उनकी यह साड़ी प्रेम्या लेबल की है,  जो कि मानसी की है। इस साड़ी की कीमत काफी महंगी है। इस ऑफ व्हाइट साड़ी में कियारा काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं, जिसकी तस्वीर उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। उनके ऊपर ये साड़ी काफी सुंदर लग रही है। कियारा की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो रही है। 

विज्ञापन

आपको बता दें कि कियारा आडवाणी ने जिस साड़ी को पहन रखा था। ठीक वैसी ही साड़ी को कुछ समय पहले गौहर खान ने भी कैरी किया था। उस दौरान गौहर खान भी इस साड़ी में काफी गॉर्जियस दिख रही थी।  

देखिए तस्वीरें
 

कियारा ने इस साड़ी के साथ कोरसेट-स्टाइल का नेकलाइन ब्लाउज भी पहना हुआ था। इसमें स्ट्रैप्स भी थे और इसको एम्ब्रॉयडरी भी किया गया था। इसके अलावा उन्होंने सिग्नेचर ड्रॉप ईयररिंग्स को पहन रखा था, जिसमें पॉप कलर्स के साथ सोना और ब्लू स्टोन्स भी था।  
विज्ञापन

कियारा आडवाणी की उम्र 28 वर्ष है। फिल्म प्रमोशन के दौरान उनके द्वारा पहनी गई इस साड़ी की कीमत काफी महंगी है। अगर आप भी इस साड़ी को खरीदना चाहती हैं, तो आपको इसके लिए 66,000 रुपए खर्च करने पड़ेंगे। ये आपको आसानी से डिजाइनर्स की वेबसाइट पर मिल जाएगी।  




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें