किश्वर मर्चेंट ने इन तस्वीरों को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। तस्वीरों में वे काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। तस्वीरों में आप उनके बेबी बंप को देख सकते हैं। इस बेबी बंप के साथ किश्वर काफी गोर्जियस दिख रही हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि उन्होंने क्रॉप टॉप और शॉर्ट्स पहन रखा है। इसके अलावा उन्होंने एक लॉन्ग जैकेट को भी पहन रखा है।
देखिए तस्वीरें
अगर आप भी किश्वर की तरह प्रेग्नेंसी के समय में खुद को स्टाइलिश लुक देना चाहती हैं, तो उनका यह स्टाइल कैरी कर सकती हैं। अगर क्रॉप टॉप या फिर लूज शॉर्ट्स पहनने में कोई परेशानी है, तो आपको मैक्सी ट्राई करनी चाहिए।
इसे पहनने से आपको प्रेग्नेंसी के दौरान आराम महसूस होगा साथ ही आपकी स्टाइल और पर्सनैलिटी भी दिखने में अच्छी लगेगी। हालांकि इस बात का ध्यान रखें कि प्रेग्नेंसी के दौरान जो भी कपड़े पहने वह आपके साइज से दो नंबर बड़े हों। अगर आपको छोटा साइज आता है तो लार्ज या एक्स्ट्रा लार्ज को पहनें।
इसके अलावा आप किश्वर की तरह प्रिंटेड ड्रेस को ट्राई करके खुद को एक नया लुक दे सकती हैं। इस बात का ध्यान रखें कि कपड़े हल्के और लूज हों, ज्यादा टाइट कपड़ों को पहनने से बचें। आप लॉन्ग जैकेट भी पहन सकती हैं। ये आपको एक स्मार्ट लुक देगा।