फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vinta Nanda: इस फिल्म निर्देशक ने धमकी देकर बंद कराया था हिट टीवी शो 'तारा', विनता नंदा के खुलासे से मची सनसनी

Fri, 05 Apr 2024 11:26 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

1993 में शुरू हुआ टीवी शो 'तारा' दर्शकों के बीच खूब पसंद किया गया, लेकिन वह पांच साल बाद अचानक बंद कर दिया गया। अब शो की राइटर ने चौंकाने वाला खुलासा किया कि उन्हें यह शो बंद करने के लिए मजबूर किया गया था।
विज्ञापन
विनता नंदा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यह सुनना आम है कि खराब रेटिंग के कारण टीवी शो अचानक बंद हो गए, लेकिन ऐसा बहुत कम सुनने को मिलता है कि किसी टीवी सीरियल को अच्छी टीआरपी के बावजूद उसे बंद करने के लिए कहा जाए। 'तारा' एक ऐसा टीवी शो था, जिसे कथित तौर पर जबरन बंद कर दिया गया था। इसके पीछे की वजह भी चौंकाने वाली है, जिसका खुलासा अब तारा की राइटर-प्रोड्यूसर विनता नंदा ने हाल ही में दिए साक्षात्कार में किया। उन्होंने खुलासा किया कि एक बार 'सम्राट पृथ्वीराज' के निर्देशक डॉ चंद्रप्रकाश द्विवेदी बोर्ड पर आए और उन्होंने उन्हें शो बंद करने के लिए कहा और यहां तक कि उन पर हमला भी किया।

विज्ञापन


देश से बाहर निकालने की धमकी
विनता नंदा ने खुलासा करते हुए कहा कि 1997 में रातों-रात सारे अधिकारी बदल गए। डॉ चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने जी टीवी के सीईओ के रूप में कार्यभार संभाला। 'तारा' पांच साल से अपने चरम पर चल रहा था। फिर भी उन्होंने मुझे मीटिंग के लिए बुलाया और कहा कि ये सीरियल आप चार दिन में बंद करो। मैंने उनसे इसका कारण पूछा तो उन्होंने कहा कि आप जैसी औरतों को इस देश में रहना ही नहीं चाहिए। आप हमारे देश को बर्बाद कर रही हैं। मेरा बस चलता तो आपको देश से बाहर फेंक देता।
Pushpa 2: ईयरफोन का इंतजाम कर लीजिए! तैयार हो रहा है 'पुष्पा 2' का धमाकेदार संगीत, कंपोजर और निर्देशक के साथ दिखे अल्लू
विज्ञापन


शो से नाराज हुए कई लोग
विनता नंदा ने आगे कहा कि वह पहला झटका था जो मुझे लगा। मुझे आश्चर्य हुआ कि यह क्या हुआ। मैंने उनसे कहा कि आप बॉस हैं। आप तय करें कि आप क्या करना चाहते हैं, तभी मुझे लगा कि शो से बहुत से लोग नाराज होंगे और वे ज्यादातर पुरुष थे। कोई भी महिला, चाहे वह रूढ़िवादी हो या नहीं, शिकायत नहीं कर रही थी, क्योंकि वह खुद को पात्रों में देख रही थी।
विज्ञापन

Chamkila: परिणीति चोपड़ा ने दिखाई रील और रियल लाइफ के अमर सिंह चमकीला-अमरजोत की झलक, वीडियो साझा कर हुईं भावुक

'तारा' के बाद 'सास-बहू' का दौर शुरू
विनता नंदा ने आगे कहा कि जब 'तारा' खत्म हुआ तो इससे टेलीविजन पर प्रगतिशील लहर को रोक दिया। फिर, टीवी में सास-बहू का पूरा दौर चला और 'तारा' ने जो नया चलन शुरू किया था, उसे खत्म कर दिया गया। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि 'तारा' की दीवानगी लोगों पर खूब छाई हुई थीं। हर दिन लाखों-करोड़ों चिट्ठियां आती थीं, जिनमें से मुझे 20 तो पढ़ने ही होते थे और उनमें बस तारीफ लिखी होती थी। 'तारा' शो 1993 में शुरू हुआ था, जो पांच साल के बाद 1997 में खत्म हो गया। यह इतने साल चलने वाला पहला टीवी शो था। इस शो में नवनीत निशान, अमिता नांगिया, आलोक नाथ, राकेश बेदी और अन्य ने अभिनय किया था।
Dunki: 'डंकी' में दिखा था वीएफएक्स का कमाल, शाहरुख खान के बाल से लेकर ट्रेन वाले दृश्य सब थे नकली

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें