विजय देवराकोंडा ने आखिरकार अपनी नई फिल्म की घोषणा कर दी। अभिनेता निर्देशक रवि किरण कोला के साथ मिलकर अगली फिल्म पर काम करेंगे। फिल्म का निर्देशन दिल राजू करेंगे।
साउथ सुपरस्टार विजय देवगनकोण्डा की आखिरकार नई फिल्म की घोषणा हो चुकी है। एक बार फिर अभिनेता बड़े पर्दे पर अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरेंगे। उन्होंने आधिकारिक तौर पर अपनी नई फिल्म की घोषणा की। विजय एक हाई-ऑक्टेन एक्शन ड्रामा के लिए निर्माता दिल राजू के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। उन्होंने इस फिल्म के लिए रवि किरण कोला के साथ हाथ मिलाया है।
विज्ञापन
रवि करण कोला की घोषणा
रवि करण कोला ने विजय देवरकोंडा और दिल राजू के साथ एक तस्वीर साझा की। तस्वीर के साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'यह हमारे शातिर डायनामाइट को जलाने का समय है। अब समय है हमारी दृष्टि को वास्तविकता बनाने का। विजय देवरकोंडा चलो कहर ढाएं आप और मैं। श्री वेंकटेश्वर क्रिएशन्स, सिरीश, एसवीसी59, अगली बार हम एक आशाजनक फिल्म पेश करेंगे।' Priyanka Chopra: निक जोनस ‘इन्फ्लुएंजा ए’ का हुए शिकार, दर्द से कराह रहे गायक, शो किया रद्द
आखिरी फिल्म हुई फ्लॉप
यह घोषणा विजय देवरकोंडा की आखिरी रिलीज फिल्म 'फैमिली स्टार' के बाद आई है, जिसका निर्देशन परशुराम ने किया था और इसमें सह-कलाकार मृणाल ठाकुर थीं। फिल्म को फीकी प्रतिक्रिया मिली और कुछ प्रतिगामी संवादों के लिए इसकी आलोचना की गई। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर हार का मुंह देखना पड़ा। हालांकि, अब एक बार फिर विजय अपनी नई फिल्म से धमाल मचाने के लिए वापस आ गए हैं। Nazia Tipppsy: पार्टी में जाएं तो अतिरिक्त सतर्क रहें बेटियां, सीमाओं में रहने से कभी नहीं आएगी परेशानी