फिल्म निर्माता-निर्देशक सुनील शर्मा नहीं रहे। 30 अप्रैल को मुंबई में उन्होंने अंतिम सांस ली। 77 वर्ष की आयु में निर्माता का निधन हो गया। सुनील शर्मा के परिवार में उनकी दो बेटियां और पत्नी हैं। उन्होंने हत्यारा और हिरासत जैसी फिल्मों का निर्माण किया।
विज्ञापन
ऋषि कपूर
- फोटो : एक्स@@bollylooks
ऋषि कपूर की फिल्म के निर्देशन की संभालने वाले थे जिम्मेदारी!
निर्माता सुनील शर्मा की दोनों फिल्मों- 'हत्यारा' और 'हिरासत' का निर्देशन सुरेंद्र मोहन ने किया था। फिल्म निर्माण के अलावा उन्होंने निर्देशन की दुनिया में भी रुख किया। कई साल पहले उन्होंने ऋषि कपूर अभिनीत एक फिल्म के निर्देशन का जिम्मा संभाला था। हालांकि, वह फिल्म कभी बनी नहीं। Actress Older Than Husband: उम्र में अपने पति से बड़ी हैं ये अभिनेत्रियां, ना उम्र की सीमा हो...