फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mallika Sherawat: मल्लिका शेरावत ने बॉलीवुड पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- यहां चलती है चमचागिरी

Sat, 12 Oct 2024 12:40 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मल्लिका शेरावत बॉलीवुड की जानी-पहचानी अभिनेत्री हैं, जिन्हें उनकी बोल्डनेस की वजह से काफी पहचान मिली है। हाल में ही उन्होंने बॉलीवुड को लेकर सनसनीखेज दावा किया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि बॉलीवुड में चमचागिरी काफी ज्यादा चलती है। 
 
विज्ञापन
मल्लिका शेरावत - फोटो : इंस्टाग्राम@mallikasherawat
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विज्ञापन

मल्लिका शेरावत हिंदी फिल्मों का एक चर्चित नाम हैं, जिन्होंने हाल ही में 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' में कैमियो किया है। इसके साथ ही उन्होंने बॉलीवुड में वापसी की है। हाल में ही वह द रणवीर शो पॉडकास्ट पर फिल्म उद्योग को लेकर खुलकर अपने विचार साझा करती नजर आई हैं। उन्होंने इस दौरान चर्चा की कि कैसे किसी को भूमिकाएं खोने से बचने के लिए बेहद कूटनीतिक होकर बॉलीवुड में अपने लिए अवसर सुनिश्चित करना पड़ता है। उन्होंने इस दौरान कहा कि चापलूसी और तुष्टिकरण फिल्म इंडस्ट्री के लिए काफी ज्यादा महत्वपूर्ण हो गया है। 

बॉलीवुड में चलती है चमचागिरी- मल्लिका शेरावत 
अभिनेत्री ने आगे कहा कि मल्लिका चापलूसी और तुष्टिकरण के लिए आमतौर इस्तेमाल किए जाने वाले शब्द चमचागिरी की कला में महारत हासिल करना उद्योग में सफल होने के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा, "आपको बहुत कूटनीतिक होना चाहिए।" इसके बाद जब उनसे होस्ट ने पूछा कि क्या लोग नाराज हो जाते हैं, तो उन्होंने जवाब दिया, "बहुत आसानी से और अगर आप कूटनीतिक नहीं हैं, तो आप प्रोजेक्ट खो देंगे। यहां लोग आपके बारे में बुरी बातें कहते हैं। चमचागिरी की यहां काफी जरूरत है। पारंपरिक बॉलीवुड बहुत ही फॉर्मूलाबद्ध तरीके से चलता है। मैं हरियाणा से हूं और ये सब मेरे बस का नहीं है। इन सब चीजों के लिए मैं तैयार नहीं हूं।”
विज्ञापन

दिल्ली पहुंच कर काफी उत्साहित हैं शरवरी, तस्वीर साझा कर जताई उत्सुकता
विज्ञापन

ऑन स्क्रीन छवि की वजह से वास्तविक जीवन में भी पड़ा प्रभाव
हिंदी फिल्मों में मल्लिका शेरावत की ऑन स्क्रीन छवि एक बोल्ड अभिनेत्री की है। अभिनेत्री ने इस वजह से बॉलीवुड में आने वाली चुनौतियों के बारे में बात की थी। उनके इस बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुआ था, जहां उन्होंने बताया था कि उनकी ऑन स्क्रीन छवि को लेकर कई शीर्ष अभिनेताओं ने यह मान लिया था कि वह ऑफ स्क्रीन प्रस्तावों के लिए भी तैयार होंगी। अभिनेत्री ने बताया था कि अभिनेता उन्हें रात में बुलाते थे, यह सोच कर कि ऑन स्क्रीन बोल्डनेस का मतलब है कि वह निजी जिंदगी में भी ऐसी ही मिलेंगी। हालांकि, उन्होंने बताया कि उन्होंने इस तरह के सभी प्रस्तावों को अस्वीकार कर दिया था। 
Bigg Boss 18: पहले 'वीकएंड का वार' में दिखेगा मनोरंजन का फुल मसाला, इस प्रतियोगी की क्लास लगाएंगे सलमान
'विकी और विद्या का वो वाला वीडियो' में आई हैं नजर 
बताते चलें कि 'विकी और विद्या का वो वाला वीडियो' में मल्लिका ने एक कैमियो किरदार किया है। इससे पहले वह आखिरी बार 'आरके/आरकेय' में नजर आई थीं, जो साल 2022 में रिलीज हुई थी। इससे पहले उन्होंने फिल्मी दुनिया से पांच साल का ब्रेक लिया था। अभिनेत्री को बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी के साथ फिल्म 'मर्डर' से पहचान मिली थी। विक्की और विद्या का वो वाला वीडियो फिल्म हाल में ही रिलीज हुई है। फिल्म में राजकुमार राव, तृप्ति डिमरी, विजय राज आदि कलाकार भी नजर आए हैं। 
Vishwambhara Teaser: 'विश्वंभरा' का टीजर जारी, विजयदशमी पर बुरी ताकतों से लड़ते दिखे चिरंजीवी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें