फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucky Baskhar: अन्य संस्करणों के मुकाबले हिंदी में देर से रिलीज होगी 'लकी भास्कर', इस वजह से लिया गया ये फैसला

Sat, 12 Oct 2024 11:41 AM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
फिल्म 'लकी भास्कर' - फोटो : इंस्टाग्राम @dqsalmaan
विज्ञापन

दुलकर सलमान साउथ के फिल्मों के बड़े स्टार हैं। फैंस उन्हें काफी पसंद करते हैं और उनकी फिल्मों को लेकर काफी उत्साहित भी रहती हैं। दुलकर मुख्य रूप से मलयालम फिल्मों में काम करते हैं। हालांकि, उन्होंने तमिल, तेलुगु और हिंदी फिल्मों में भी काम किया है। एक बार फिर वह अपनी आगामी फिल्म को लेकर चर्चा बटोर रहे हैं। वह जल्द ही आगामी फिल्म 'लकी भास्कर' में नजर आने वाले हैं। अब इस फिल्म को लेकर निर्माताओं ने एक खास फैसला किया है। 

विज्ञापन


'लकी भास्कर' के हिंदी रिलीज को लेकर निर्माताओं ने लिया अलग फैसला 
दुलकर सलमान की जबर्दस्त लोकप्रियता को देखते हुए निर्माता लगातार उनके साथ काम करना चाहते हैं। अपने अभिनय से दुलकर अक्सर दर्शकों पर छाप छोड़ने में कामयाब रहते हैं। इस बार वह अपनी तेलुगु फिल्म लकी भास्कर के साथ एक बार फिर पर्दे पर नजर आने वाले हैं। फिल्म 31 अक्तूबर को दुनिया भर में रिलीज होने वाली है। देश भर में अभिनेता के लोकप्रियता को देखते हुए फिल्म के निर्माताओं ने इस फिल्म को हिंदी राज्यों में भी बड़े पैमाने पर रिलीज करने की योजना बनाई है, जिसे लेकर एक खास रणनीति बनाई गई है। 
Pushpa 2: दर्शकों को अपने किरदार से चौंकाने को अल्लू अर्जुन तैयार, पुष्पा के सीक्वल पर आई यह नई जानकारी
विज्ञापन

'सिंघम अगेन' से टकराव टालना चाहते हैं 'लकी भास्कर' के निर्माता
'लकी भास्कर '31 अक्तूबर को तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ संस्करणों में एक साथ 31 अक्टूबर को रिलीज होगी। हालांकि, इस फिल्म के हिंदी संस्करण को लेकर एक अलग योजना बनाई गई है, जिसके तहत फिल्म को हिंदी में एक हफ्ते के बाद रिलीज किया जाएगा। ऐसे करने के पीछे निर्माताओं की कोशिश है कि वो बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सिंघम अगेन' से टकराव को टाल सकें। 'सिंघम अगेन' 1 नवंबर को रिलीज हो रही है, जिसे लेकर हिंदी दर्शकों में काफी उत्साह भी है, ऐसे में लकी भास्कर के निर्माताओं का फैसला सुरक्षात्मक है, ताकि वो अपनी फिल्म को होने वाले नुकसान से बचा पाएं।
विज्ञापन

Game Changer Postpone: चिरंजीवी ने रोका बेटे राम चरण की फिल्म का रास्ता, आगे खिसकी 'गेम चेंजर' की रिलीज डेट
नवंबर के पहले हफ्ते में रिलीज होगी 'लकी भास्कर'
'लकी भास्कर' नवंबर के पहले सप्ताह में रिलीज हो सकती है। फिल्म में दुलकर सलमान के अलावा युवा अभिनेत्री मीनाक्षी चौधरी भी नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का निर्देशन वेंकी एटलुरी ने किया है और फिल्म का निर्माण एस नागा वामसी और साई सौजन्या ने सिथारा एंटरटेनमेंट्स और फॉर्च्यून फोर सिनेमाज के बैनर तले किया है। फिल्म को श्रीकारा स्टूडियोज बैनर प्रस्तुत कर रहा है। फिल्म में स्टार कॉलीवुड संगीतकार जीवी प्रकाश कुमार ने संगीत दिया है।
Thalapathy 69: अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया 'दलपति 69' के लिए संगीत, गाने में विजय चलाएंगे अपनी आवाज का जादू

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें