फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dharmendra- Shah Rukh Khan: धर्मेंद्र ने साझा की शाहरुख खान के साथ प्यारी तस्वीर, अभिनेता को बताया बेटे जैसा

Sat, 07 Sep 2024 10:16 AM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

शाहरुख खान को पूरी फिल्म इंडस्ट्री में काफी पसंद किया जाता है। इस बीच दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने अपने इंस्टाग्राम पर शाहरुख के साथ एक प्यारी तस्वीर साझा की है, जिसमें दोनों काफी प्यारे लग रहे हैं। 
 
विज्ञापन
धर्मेंद्र-शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम @aapkadharam
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के सुपरस्टार कलाकार शाहरुख को देशभर से काफी प्यार मिलता है। उन्होंने कई बेहतरीन फिल्में कर इंडस्ट्री के सुपरस्टार का तमगा हासिल किया है। इंडस्ट्री के नए और पुराने दौर के कई सितारे उनसे बहुत लगाव रखते हैं। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र भी उन सितारों में से हैं, जो अक्सर शाहरुख के लिए प्यार जताते नजर आते हैं या उनके साथ एक प्यारा बॉन्ड साझा करते हैं। आज, शनिवार की सुबह भी धर्मेंद्र ने शाहरुख के साथ एक प्यारी तस्वीर साझा की है। 

विज्ञापन


धर्मेंद्र ने साझा की शाहरुख के साथ तस्वीर
शाहरुख सिर्फ देश में ही विदेश में भी काफी लोकप्रिय हैं। उनकी फिल्में विदेशी भाषाओं में डब की जाती हैं और वहां भी दर्शक बड़े चाव से देखते भी हैं। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारे शाहरुख को अपनी प्रेरणा मानते हैं या उनकी खुलकर तारीफ करते हैं। दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने भी शाहरुख के साथ अपने लगाव का परिचय देते हुए एक प्यारी तस्वीर साझा की है। धर्मेंद्र के इस पोस्ट पर दोनों कलाकारों के फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और काफी प्यार लुटा रहे हैं।
Ganesh Chaturthi 2024: भगवान गणेश की भक्ति में लीन हुए सितारे, बप्पा की मूर्ति के साथ आए नजर
विज्ञापन

धर्मेंद्र ने शाहरुख को बताया बेटे जैसा
इस तस्वीर में धर्मेंद्र, शाहरुख खान को एक अवॉर्ड देते हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में उन्होंने शाहरुख को अपने करीब पकड़ा हुआ है और दोनों मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में दोनों कलाकार काफी प्यारे दिख रहे हैं। इस तस्वीर के कैप्शन में धर्मेंद्र ने शाहरुख को अपना बेटा बताया है। उन्होंने लिखा, "बेटे ही हैं ये सब। मालिक का हमेशा एहसानमंद हूं, इस मुकद्दर के लिए।"
विज्ञापन



Vettaiyan: 'वेट्टैयन' का इंतजार कर रहे प्रशंसकों को लग सकता है झटका, रिलीज डेट टलने की अटकलें तेज
'किंग' में नजर आने वाले हैं शाहरुख 
बात करें दोनों के वर्क फ्रंट की, तो धर्मेंद्र पिछले साल रिलीज हुई फिल्म रॉकी और 'रानी की प्रेम कहानी' में नजर आए थे। इसके अलावा वह इस साल की शुरुआत में रिलीज हुई फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में शाहिद कपूर के दादा के रूप में भी नजर आए थे। अब वह जयदीप अहलावत और अगस्त्य नंदा के साथ 'इक्कीस' में नजर आएंगे। बात करें शाहरुख खान के वर्क फ्रंट की, तो वह सुजॉय घोष के निर्देशन में बन रही आगामी फिल्म 'किंग' में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनकी बेटी सुहाना खान भी उनके साथ नजर आने वाली हैं।

Amar Kaushik Interview: मैडॉक हॉरर यूनिवर्स की पूरी जन्म कुंडली! सुनिए अमर कौशिक का ‘शुक्ल पक्ष’

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें