फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uorfi Javed: उर्फी जावेद बोलीं- मैं राज करना चाहती हूं, तब तक नहीं रुकूंगी जब तक शाहरुख खान..

Sat, 24 Aug 2024 01:06 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'फॉलो कर लो यार' सीरीज से सुर्खियां बटोर रही उर्फी जावेद का कहना हैं कि वो राज करना चाहती हैं और अगर कोई उनकी तरह कोशिश करके सफल हो जाएगा तो वो खुश हो जाएंगी। 
 
विज्ञापन
उर्फी जावेद - फोटो : इंस्टाग्राम @urf7i
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर की दुनिया में एक नाम ऐसा है, जो सबसे ज्यादा चर्चा में रहता है और वो है उर्फी जावेद। इन दिनों वो अपनी डेब्यू सीरीज 'फॉलो कर लो यार' से सुर्खियां बटोर रही हैं। इस सीरीज की स्ट्रीमिंग 23 अगस्त से प्राइम वीडियो पर शुरू हो चुकी है। एक हालिया साक्षात्कार में उर्फी ने अपने कामकाज और करियर को लेकर खुलकर बातचीत की।

विज्ञापन


Arshad-Prabhas: अरशद वारसी की प्रभास पर 'जोकर' वाली टिप्पणी पर नाग अश्विन ने तोड़ी चुप्पी, बयान से पलट दिया खेल

शाहरुख खान वाले मुकाम को हासिल करना चाहती हैं उर्फी
उर्फी जावेद अभिनेता शाहरुख खान की तरह मशहूर होना चाहती हैं। उनका कहना है कि जब तक वो किंग खान वाले मुकाम पर नहीं पहुंच जातीं, तब तक रुकने वाली नहीं हैं। उर्फी ने कहा कि वो राज करना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि हर कोई उनकी (ऊर्फी) तरह महत्वाकांक्षी नहीं हो सकता। कुछ इंसान केवल अपना अस्तित्व चाहते हैं और हर किसी को पैसा, फेम और सफलता नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि कई लोगों ने उन्हें हतोत्साहित करने का काम किया, लेकिन वो कभी अपने रास्ते से पीछे नहीं हटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 


Kriti Sanon: 'कभी-कभी मेरे पास कोई ऐसा नहीं होता जो कॉल करे', इंडस्ट्री में आउटसाइडर होने पर छलका कृति का दर्द

मैं खुद ही अपने लिए मौके बनाती हूं: उर्फी जावेद 
उर्फी जावेद ने कहा कि हर कोई उनके खिलाफ था और इसके बावजूद उन्होंने वही किया जो वो करना चाहती थीं। उर्फी ने ये सब बातें इंडिया टुडे को दिए एक साक्षात्कार में बताई। उन्होंने कहा कि वो खुद ही अपने लिए मौके बनाती हैं। अगर कोई उनकी तरह कोशिश करके सफल हो जाएगा तो वो खुश हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि वो अपनी एक ऐसी दुनिया बनाने में जुटी हुई हैं, जिसमें वो काफी मशहूर हो।

Pradeep Bandekar Death: फोटोग्राफर प्रदीप बांदेकर की प्रार्थना सभा में पहुंचे सितारे, शाहरुख-आमिर ने जताया शोक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें