कपिल शर्मा टेरेंस से पूछते हैं कि आपने गीता, मलाइका और नोरा के साथ कई सीजन जज किये हैं, किसके साथ ज्यादा मजा आता है। इस पर गीता कहती हैं, एपीसोड में सारे प्रतिभागी बहुत खुश थे, क्योंकि टेरेंस का उनपर ध्यान ही नहीं था और ऐसे में नुस्ख कौन निकालेगा। इसके बाद स्टेज पर कृष्णा, जितेंद्र के गेटअप में आते हैं और मलाइका के साथ नागिन डांस करते हैं। वो कहते हैं कि आज यहां डांसर आये हैं और हर बात डांस में होगी। इसके बाद सब खिलखिला उठते हैं। इसके बाद कृष्णा कहते हैं, मैं झंडू बाम हुई डार्लिंग तेरे लिए?
इस प्रोमो को देखकर साफ लग रहा है कि द कपिल शर्मा शो के अगले एपीसोड में खूब मजा आने वाला है।