करिश्मा कपूर-करीना कपूर ( द ग्रेट इंडियन कपिल शो 2)
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
बॉलीवुड की चर्चित और खूबसूरत बहनें करिश्मा कपूर और करीना कपूर खान 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' सीजन 2 के अगले एपिसोड में शिरकत करती नजर आएंगी। प्रोमो देख साफ हो रहा है कि करिश्मा-करीना ने नेटफ्लिक्स टॉक शो में कपिल के साथ बातचीत के दौरान काफी मस्ती की। लगभग एक मिनट लंबे टीजर में दोनों बहनें कई बड़े खुलासे करती नजर आई हैं। इसमें करिश्मा कपूर के पहले क्रश से लेकर सैफ अली खान और करीना का प्यार का इजहार शामिल है।
करीना-करिश्मा ने बताईं दिलचस्प बातें
वीडियो सैफ के प्रतिष्ठित 'करीना' टैटू के बारे में भी जानकारी प्रदान करता है। प्रोमो देख साफ हो रहा है कि करीना ने सैफ से कहा था, 'अगर तुम मुझसे प्यार करते हो, तो तुम मेरा नाम लिखोगे।' दूसरी ओर, कृष्णा अभिषेक ने अपने मामा और 'राजा बाबू' के अभिनेता गोविंदा की तरह कपड़े पहने और करिश्मा के साथ हुक स्टेप किए। इतना ही नहीं प्रोमो से यह भी साफ हो रहा है कि करिश्मा कपूर को पहला क्रश बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान पर था।