फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Exclusive Interview: घर में बच्चे के आते ही बदल गए नकुल मेहता, कहा- पिता होना अलग एहसास

Tue, 24 Aug 2021 05:03 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

नकुल मेहता और उनकी पत्नी जानकी पारेख के घर हाल ही में नन्हा मेहमान आया है। नकुल कहते हैं कि 'पिता बनने का एहसास बिलकुल ही अलग है। पहले मैं अपने बारे में सोचता था। लेकिन जब से हमारा बच्चा आया है मेरा और मेरी पत्नी का ध्यान सिर्फ उस पर ही रहता है।'
विज्ञापन
नकुल मेहता, जानकी पारेख - फोटो : Instagram: @jank_ee
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इश्कबाज के शिवाय के तौर पर घर घर में मशहूर नकुल मेहता एक बार फिर से रोमांटिक कहानी के साथ टेलीवीजन पर वापसी कर रहे हैं। टीवी के सबसे लोकप्रिय शो में से एक 'बड़े अच्छे लगते हैं' नए सीजन के साथ टीवी पर आ रहा है। पिछले सीजन की तरह ही इसकी कहानी राम और प्रिया पर आधारित होगी। जिनका किरदार अभिनेता नकुल मेहता और दिशा परमार निभाते हुए नजर आएंगे। जिसे सोनी पर 30 अगस्त से सोमवार से शुक्रवार तक रात 8 बजे आप देख सकेंगे। लेकिन शो ये अलग नकुल इन दिनों पिता बनने के एक-एक पल को जी रहे हैं। अमर उजाला से नकुल मेहता ने खास बातचीत की और अपने पिता होने के एहसास को साझा किया।

विज्ञापन


नकुल मेहता और उनकी पत्नी जानकी पारेख के घर हाल ही में नन्हा मेहमान आया है। नकुल कहते हैं कि 'पिता बनने का एहसास बिलकुल ही अलग है। पहले मैं अपने बारे में सोचता था। लेकिन जब से हमारा बच्चा आया है मेरा और मेरी पत्नी का ध्यान सिर्फ उस पर ही रहता है। साथ ही मैं अब अपनी पत्नी का ज्यादा ध्यान रखता हूं, क्योंकि शारीरिक रूप से उनमें ज्यादा बदलाव आए है।'

विज्ञापन

नकुल मेहता, जानकी पारेख - फोटो : Instagram: @jank_ee
आगे नकुल कहते हैं कि 'अब हमें रात-रात भर जगना पड़ता है, लेकिन ये अनुभव खास है। अब मैं जब भी पार्क में जाता हूं और छोटे-छोटे बच्चों को उनके माता पिता के साथ खेलते देखता हूं तो मेरे चहरे पर अपने आप ही मुस्कान आ जाती है। मैं सोचता हूं कि इन बच्चों के माता पिता भी उन्हें बड़ी मेहनत से बड़ा कर रहे हैं। मेरे लिए पिता बनना जादुई अहसास है। 



बता दें कि नकुल मेहता ने पिछले साल नवंबर महीने में अपनी पत्नी की प्रेग्नेंसी न्यूज फैंस को दी थी। इसके ठीक तीन महीने बाद यानी 3 फरवरी 2021 को उनके घर बेबी बॉय का जन्म हुआ था, जिसकी जानकारी नकुल ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर के साथ साझा की थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें