फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coolie: इलैयाराजा के कानूनी नोटिस पर रजनीकांत ने दी प्रतिक्रिया, 'कुली' से जुड़ा है मामला

Sun, 05 May 2024 02:30 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

रजनीकांत की फिल्म कुली सुर्खियों में आ गई है। दरअसल, फिल्म के प्रोमो में इलैयाराजा के एक गाने का इस्तेमाल किया गया है, जिसकी वजह से संगीतकार ने निर्माताओं का कानूनी नोटिस भेज दिया है। पूरे विवाद पर अब रजनीकांत ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
 
विज्ञापन
रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रजनीकांत अपनी आगामी फिल्मों के लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। हाल ही में लोकेश कनगराज के निर्देशन में बन रही फिल्म कुली के टाइटल की घोषणा निर्माताओं ने की थी। इसका प्रोमो सामने आने के बाद फैंस की उत्सुकता काफी ज्यादा बढ़ गई है। हालांकि, प्रोमो में एक गीत को इस्तेमाल किए जाने की वजह से यह फिल्म विवादों में भी घिर गई है। 
विज्ञापन


विवाद पर दी प्रतिक्रिया
दरअसल, हाल ही में फिल्म के टाइटल अनाउंसमेंट वीडियो में इलैयाराजा के गीत वा वा पक्कम का इस्तेमाल किया गया था, जिसके बाद अनधिकृत उपयोग के लिए संगीतकार ने फिल्म के मेकर्स को कॉपीराइट का नोटिस भेज दिया। अब इस मुद्दे पर रजनीकांत की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने एक बातचीत में कहा कि यह निर्माता और संगीतकार के बीच का मामला है। उन्होंने सुझाव दिया कि उन्हें इसे सौहार्दपूर्ण ढंग से हल करना चाहिए। 

हो सकती है कानूनी कार्रवाई
इलैयाराजा के मुताबिक कुली के निर्माताओं को इसके लिए उनसे उचित अनुमति मांगी जानी चाहिए या गाने को प्रोमो से हटा देना चाहिए। उन्होंने यह भी चेतावनी दी है कि इसका अनुपालन न करने पर कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है।
विज्ञापन


वेट्टैयन में व्यस्त हैं रजनीकांत
कुली की बात करें तो फिल्म की शूटिंग जून में शुरू होने वाली है। इस फिल्म में अनिरुद्ध रविचंदर का संगीत होगा। फिल्म के बाकी के कलाकारों की घोषणा मेकर्स द्वारा आने वाले समय में की जा सकती है। यह फिल्म लोकेश सिनेमैटिक यूनिवर्स का हिस्सा नहीं है। इसे 2025 में रिलीज करने की योजना है। इस फिल्म के अलावा रजनीकांत वर्तमान में वेट्टैयन की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसमें अमिताभ बच्चन, फहद फासिल, राणा दग्गुबाती जैसे कलाकार नजर आएंगे। यह फिल्म इस साल अक्टूबर में रिलीज होने वाली है।
विज्ञापन

Gadar 2: 'गदर 2' की सफलता पर सनी देओल को था संदेह, बोले- 'लोग कहते थे पुराना सिनेमा है इसे कौन देखेगा...'
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें