फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kubera: बरसात में नोट से भरे ट्रक के आगे छतरी ताने दिखे नागार्जुन अक्किनेनी, फर्स्ट लुक ने बढ़ाया उत्साह

Thu, 02 May 2024 08:34 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

शेखर कम्मुला द्वारा निर्देशित एक बहुप्रतीक्षित सामाजिक नाटक 'कुबेर' ने दर्शकों का ध्यान खींचा है। इसी बीच फिल्म से किंग नागार्जुन अक्किनेनी का आधिकारिक फर्स्ट लुक भी सामने आ गया है।
विज्ञापन
कुबेर-नागार्जुन फर्स्ट लुक जारी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शेखर कम्मुला द्वारा निर्देशित एक बहुप्रतीक्षित सामाजिक नाटक 'कुबेर' ने दर्शकों का ध्यान खींचा है। फिल्म में धनुष के किरदार के हालिया खुलासे ने प्रशंसकों के बीच उत्साह बढ़ा दिया है, जिससे इसकी रिलीज की प्रत्याशा बढ़ गई है। अब किंग नागार्जुन अक्किनेनी का आधिकारिक फर्स्ट लुक भी सामने आ गया है, जिसका प्रीमियर आज विशेष रूप से स्टार स्पोर्ट्स पर किया गया। 

'कुबेर' से नागार्जुन का फर्स्ट लुक जारी

आज, निर्माताओं ने फिल्म 'कुबेर' से नागार्जुन का पहला लुक जारी किया। वीडियो में अभिनेता साधारण लेकिन आकर्षक लगे। वह हाथ में छाता लिए एक ट्रक के सामने खड़े नजर आ रहे हैं। पहली झलक में कैश से भरा एक भारी कंटेनर नजर आ रहा है। चूंकि बारिश हो रही है इसलिए नागार्जुन छाता लेकर पहुंचते हैं। जब वह 500 का नोट जमीन पर गिरा हुआ देखते हैं तो वह अपने बटुए से दूसरा नोट निकालते हैं और ट्रक में रख देते हैं।

विज्ञापन


Rashmika Mandanna: रश्मिका मंदाना ने छोटी बहन के जन्मदिन पर लिखा भावुक नोट, साझा की अनदेखी तस्वीर
 

कैसा होगा नागार्जुन का किरदार?

ऐसा प्रतीत होता है कि फिल्म में नागार्जुन एक ईमानदार अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं। हालांकि, पहली नजर में उनके किरदार के अन्य विवरण सामने नहीं आए हैं। देवी श्री प्रसाद ने क्लिप के लिए एक शानदार बीजीएम स्कोर किया। कुशल निर्माता शेखर कम्मुला धनुष और नागार्जुन को विपरीत भूमिकाओं में दिखा रहे हैं। जहां फर्स्ट लुक में धनुष एक गरीब लड़के के गेट-अप में नजर आए, वहीं नागार्जुन अपने फर्स्ट लुक पोस्टर में बेहद क्लासी लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


Sanjay Leela Bhansali: पिता की आखिरी ख्वाहिश नहीं पूरी कर पाए संजय लीला भंसाली, इस बात का रहेगा हमेशा मलाल

'कुबेर' की स्टारकास्ट

सुनील नारंग और पुस्कुर राम मोहन राव द्वारा निर्मित फिल्म 'कुबेर' में रश्मिका मंदाना की भूमिका भी काफी महत्वपूर्ण बताई जा रही है। 'कुबेर' एक पैन इंडिया फिल्म है जिसमें धनुष, नागार्जुन अक्किनेनी, रश्मिका मंदाना और जिम सर्भ मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म के जरिए निर्देशक शेखर कम्मुला और धनुष पहली बार साथ काम कर रहे हैं। 'कुबेर' में संगीत देवी श्री प्रसाद ने दिया है और सिनेमैटोग्राफी निकेथ बोम्मी ने की है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें