नागार्जुन ने रेवंत रेड्डी से की मुलाकात
30 दिसंबर को अभिनेता नागार्जुन अपनी पत्नी के साथ तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के आवास पर पहुंचे। मुलाकात के दौरान अभिनेता और उनकी पत्नी ने मुख्यमंत्री को फूलों का गुलदस्ता भेंट किया। सोशल मीडिया पर इससे जुड़ी तस्वीरें भी सामने आई हैं। फोटोज में सभी के चेहरे पर मुस्कान नजर आ रही है। तस्वीरों में नागार्जुन ने बेज पैंट के साथ काली शर्ट में दिख रहे हैं, जबकि अमला अक्किनेनी नीली रेशम की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
Mahabharat: अधर में अटका मेगासीरीज ‘महाभारत’ का भविष्य, डिज्नी इंडिया और जियो सिनेमा के विलय का पहला असर
इस फिल्म में आएंगे नजर
वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेता जल्द ही 'ना सामी रंगा' में नजर आएंगे, जो उनकी 99वीं फिल्म होगी। संक्रांति 2024 में यह फिल्म रिलीज के लिए तैयार है। यह एक एक्शन फिल्म है। इसका निर्देशन विजय बिन्नी ने किया है। इसका संगीत राष्ट्रीय पुरस्कार और ऑस्कर विजेता एमएम कीरावनी की ओर से तैयार किया गया है,जबकि संवाद प्रसन्न कुमार बेजवाड़ा ने लिखे हैं। फिल्म की अन्य स्टारकास्ट की अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
Bigg Boss 17: बेहोश होने के आयशा खान को ले जाना पड़ा अस्पताल, डॉक्टर ने दी यह सलाह