फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahaan 2: क्या बनने जा रहा 'महान' का सीक्वल? विक्रम की सोशल मीडिया पोस्ट ने बढ़ाई हलचल

Sun, 11 Feb 2024 04:15 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हाल ही में अभिनेता ने फिल्म के अपने लुक की कुछ तस्वीरें साझा कीं। साथ ही, इसके कैप्शन में "महान 2!!?"  लिखा। देखते ही देखते यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगी।
विज्ञापन
चियान विक्रम - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिल फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकारों में चियान विक्रम और कार्तिक सुब्बाराज का नाम भी जरूर शामिल किया जाता है। साल 2022 में दोनों ने एक साथ काम कर महान नाम की फिल्म बनाई थी। यह फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आई थी। हाल ही में इस फिल्म ने रिलीज के दो वर्ष पूरे किए हैं। इस बीच फिल्म के लीड एक्टर ने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा पोस्ट किया है, जिसे फैंस फिल्म सीक्वल का एक छोटा सा हिंट मान रहे हैं।
विज्ञापन

Farah Khan: फराह ने खास अंदाज में दीं अपने बच्चों को जन्मदिन की शुभकामनाएं, साझा किया दिल छू लेने वाला वीडियो

अभिनेता ने दिया सोशल मीडिया पर हिंट
हाल ही में अभिनेता ने फिल्म के अपने लुक की कुछ तस्वीरें साझा कीं। साथ ही, इसके कैप्शन में "महान 2!!?"  लिखा। देखते ही देखते यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगी। अभिनेता की इस पोस्ट ने फैंस को काफी ज्यादा उत्साहित कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Raha Kapoor: दादा ऋषि कपूर की गोद में क्यूट राहा! नानी सोनी राजदान ने पोस्ट की प्यारी सी तस्वीर

सीधा ओटीटी पर रिलीज हुई थी महान
महान की 10 फरवरी, 2022 को प्राइम वीडियो के माध्यम से सीधे ओटीटी रिलीज हुई थी। यह फिल्म दर्शकों के दिलों को छूने में कामयाब  रही थी। पिता-पुत्र की जोड़ी के रूप में विक्रम और ध्रुव को स्क्रीन साझा करते देखना सिनेप्रेमियों के लिए रोमांच से भरा अनुभव था। फिल्म महान, कार्तिक सुब्बाराज के निर्देशन में बनी सातवीं फिल्म है, जिसमें चियान विक्रम और ध्रुव के अलावा,बॉबी सिम्हा, सिमरन, सनंत, आडुकलम नरेन जैसे कलाकारों ने प्रमुख भूमिकाएं निभाई हैं।Shahid Kapoor: 'फर्जी' की रिलीज को एक साल पूरे, शाहिद कपूर ने वीडियो साझा कर खास अंदाज में मनाया जश्न
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें