फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OG Release Date: पवन कल्याण की फिल्म 'ओजी' की रिलीज डेट से उठा पर्दा, विलेन बन छाने को तैयार इमरान हाशमी

Tue, 06 Feb 2024 06:19 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

पवन कल्याण की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'ओजी' की रिलीज डेट से पर्दा उठ गया है। इमरान हाशमी इस दिन अपने तेलुगु डेब्यू से धमाल मचाने आ रहे हैं। 
विज्ञापन
पवन कल्याण-ओजी रिलीज डेट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण बीते लंबे समय से अपनी आगामी फिल्म 'ओजी' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म से इमरान हाशमी अपने तेलुगु डेब्यू के लिए तैयार हैं। फिल्म की पहली झलक सामने आने के बाद से ही फैंस इसकी रिलीज डेट की घोषणा का इंतजार कर रहे थे। हालांकि, अब इंतजार खत्म हो गया है। निर्माताओं ने आधिकारिक घोषणा कर दी है। मूवी इसी साल पर्दे पर धमाल मचाने आ रही है।

'ओजी' की रिलीज डेट से उठा पर्दा 

पवन कल्याण-इमरान हाशमी की फिल्म का निर्माण कर रहे डीवीवी ने मंगलवार को फिल्म से जुड़ा एक पोस्टर साझा किया। साथ ही इसकी रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी। प्रोडक्शन हाउस ने एक्स पर पोस्टर के साथ लिखा, 'ओजी, 27 सितंबर, 2024 को आएगा।' पोस्टर भी बेहद दिलचस्प है। इसमें साउथ सुपरस्टार हाथ में चाय का गिलास पकड़े नजर आ रहे हैं, जो कि उनकी राजनीतिक पार्टी का भी प्रतीक है। 

विज्ञापन


ओजी की कहानी, स्टारकास्ट 

'ओजी' की बात करें तो इस फिल्म में पवन कल्याण के अलावा इमरान हाशमी, प्रियंका अरुल मोहन, अर्जुन दास, प्रकाश राज, श्रिया रेड्डी, हरीश उथमन, अभिमन्यु सिंह, अजय घोष और सुभलेखा सुधाकर जैसे कई कलाकार शामिल हैं। 'ओजी' के साथ इमरान हाशमी अपना तेलुगु डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। मूवी में वह मुख्य विलेन की भूमिका निभाएंगे। वहीं, 'ओजी' की कहानी की चर्चा करें तो यह एक एक गैंगस्टर ड्रामा है। फिल्म की कहानी मुंबई माफिया के इर्द गिर्द घूमती है।

पवन कल्याण का वर्कफ्रंट 

27 सितंबर को अपनी रिलीज के लिए तैयार फिल्म 'ओजी' में नवीन नूली का संपादन, थमन एस का संगीत और रवि के चंद्रन की सिनेमैटोग्राफी देखने को मिलेगी। फिल्म की कहानी सुजीत ने लिखी है। साथ ही उन्होंने ही इसका निर्देशन भी किया है। वहीं, पवन कल्याण के वर्कफ्रंट की बात करें तो, वह  हरीश शंकर के साथ 'उस्ताद भगत सिंह' नामक फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं, जो इस साल स्क्रीन पर आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें