फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhanush-Aishwaryaa: 'शादी में रहकर एक-दूसरे को धोखा दे रहे थे धनुष-ऐश्वर्या', इस सिंगर ने किया सनसनीखेज खुलासा

Tue, 14 May 2024 01:21 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

गायिका ने यह भी कहा कि उनके मतभेदों के बावजूद धनुष उनके बच्चों, यात्रा और लिंगा के लिए एक बेहतर पिता रहे हैं, लेकिन सिंगर ने कहा कि तलाक के बाद बच्चों को अपने दादा रजनीकांत के साथ रहना चाहिए।
विज्ञापन
धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 सुचित्रा के नाम से मशहूर गायिका सुचित्रा रामादुरई ने हाल ही में, एक इंटरव्यू के दौरान धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत की शादी और तलाक के बारे में कुछ चौंकाने वाले खुलासे किए। उन्होंने दावा किया कि दोनों ने अपनी शादी के दौरान एक-दूसरे को धोखा दिया था। इसके साथ ही उन्होंने रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या को 'बुरी मां' भी कहा है। आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।
विज्ञापन


सिंगर सुचित्रा का दावा
 सिंगर सुचित्रा ने अपने हालिया इंटरव्यी में कहा कि ऐश्वर्या और धनुष भी एक-दूसरे के प्रति वफादार नहीं थे। "ऐश्वर्या भले ही धनुष पर उसे धोखा देने का आरोप लगा रही हैं, लेकिन उन्होंने पूरी शादी के दौरान भी यही किया है। यह वह दोहरा चेहरा है, जो वह दुनिया को दिखा रही हैं। सुचित्रा ने कहा कि ऐश्वर्या और धनुष उन लोगों के साथ बार में बैठते थे और ड्रिंक करते थे, जिन्हें उन्होंने डेट किया था।

बच्चों के लिए धनुष हैं बेहतर पिता
गायिका ने यह भी कहा कि उनके मतभेदों के बावजूद धनुष उनके बच्चों, यात्रा और लिंगा के लिए एक बेहतर पिता रहे हैं, लेकिन सिंगर ने कहा कि तलाक के बाद बच्चों को अपने दादा रजनीकांत के साथ रहना चाहिए। मालूम हो कि धनुष और ऐश्वर्या ने 20 साल तक शादीशुदा रहने के बाद इस साल अप्रैल में आधिकारिक तौर पर तलाक के लिए अर्जी दी। दोनों पिछले कुछ सालों से अलग रह रहे थे और अब उन्होंने कानूनी तौर पर भी अलग होने का फैसला किया है।
विज्ञापन


धनुष-ऐश्वर्या ने नहीं दी कोई प्रतिक्रिया
हालांकि, बता दें कि धनुष और ऐश्वर्या ने अभी तक सुचित्रा के इस दावे पर कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी है। वहीं, सिंगर के इस बयान ने कलाकारों के फैंस के बीच हलचल पैदा कर दी है। सोशल मीडिया पर एक तरफ तो लोग सुचित्रा और धनुष का पक्ष लेते दिख रहे हैं। वहीं, दूसरा वर्ग उन्हें खूब ट्रोल भी कर रहा है।

Jackie Shroff: बिना इजाजत नहीं कर पाएंगे 'भिडू' शब्द का इस्तेमाल, जैकी श्रॉफ ने खटखटाया अदालत का दरवाजा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें