दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री से एक दुख भरी खबर सामने आ रही है। मलयालम फिल्म और टेलीविजन अभिनेता केएस प्रेमकुमार का शनिवार को निधन हो गया है। वह काफी समय से बीमार चल रहे थे। कोचु प्रेमन के नाम से पहचाने जाने वाले अभिनेता ने 68 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली।