फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajith: ‘गुड बैड अग्ली’ फिल्म से अजित का पहला लुक आया सामने, माफिया डॉन की भूमिका में दिखे दिग्गज अभिनेता

Sun, 19 May 2024 08:10 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

दक्षिण भारतीय अभिनेता अजित कुमार की आगामी फिल्म ‘गुड बैड अग्ली’ का पहला पोस्टर रिलीज हो चुका है। पोस्टर के साथ फिल्म के अगले साल पोंगल पर रिलीज होने की घोषणा भी की गई है। 

विज्ञापन
गुड बैड अग्ली - फोटो : इंस्टाग्राम @ adhikravi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण भारतीय अभिनेता अजित कुमार की आगामी फिल्म ‘गुड बैड अग्ली’ के निर्माताओं ने फिल्म के पोस्टर के साथ एक बड़ी घोषणा की है। अभिनेता की फिल्म अगले साल पोंगल पर रिलीज होगी। फिल्म की शूटिंग शुरू होने के लंबे समय के बाद निर्माताओं द्वारा कोई आधिकारिक घोषणा की गई है। इस घोषणा से पहले ही प्रोडक्शन ने अजित के प्रशंसकों को सूचित कर दिया था कि 19 मई की शाम 6:31 बजे फिल्म से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने आएगी। 

विज्ञापन


अजित का माफिया लुक आया सामने
‘माइथ्री प्रोडक्शंस’ ने अपने सोशल मीडिया पर ‘गुड बैड अग्ली’ फिल्म से अभिनेता अजित का अनोखा लुक जारी किया है। पोस्टर में अजित के तीन लुक दिख रहे हैं। अजित के लुक को देखकर लग रहा है कि वह किसी माफिया का किरदार  फिल्म में निभा रहे हैं। उनके सामने टेबल पर बहुत सारी बंदूकें रखी हैं। प्रशंसक अभिनेता के इस लुक को देखकर अंदाजा लगा रहे हैं कि यह एक अपराध कॉमेडी फिल्म हो सकती है। 
बोल्ड अवतार में दिखीं खुशी, अनन्या ने बढ़ाया पारा
विज्ञापन


ट्रिपल भूमिका में दिख सकते हैं अभिनेता
फिल्म के पोस्टर को देखकर अटकलें लगाई जा रही हैं कि फिल्म ‘गुड बैड अग्ली’ में अजित कुमार ट्रिपल भूमिका में नजर आ सकते हैं। बता दें कि  2006 की ब्लॉकबस्टर ‘वरलारु’ के बाद यह अजित कुमार की दूसरी ट्रिपल भूमिका वाली फिल्म होगी।


‘गुड बैड अग्ली’ के बारे में
गुड बैड अग्ली की बात करें तो निर्माताओं ने एक विश्वसनीय तकनीकी टीम के साथ इसपर काम किया है। संगीत ‘रॉकस्टार’ ने दिया है। अभिनंदन रामानुजम फोटोग्राफी निर्देशक के रूप में फिल्म से जुड़े हैं। ‘पोंगल’ को तमिलनाडु में फिल्म रिलीज के लिए सबसे अच्छा समय माना जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चर्चा है कि शंकर द्वारा निर्देशित कमल हासन अभिनीत फिल्म ‘इंडियन 3’ भी पोंगल के आस-पास ही रिलीज हो सकती है। वहीं, राम चरण की ‘गेम चेंजर’ अगले साल जनवरी में रिलीज होने की उम्मीद है। 
विज्ञापन


अजित के आगामी कार्य
अभिनेता अजित के आगामी कार्यों की बात करें तो वह ‘गुड बैड अग्ली’ के साथ-साथ ‘विदा मुयार्ची’ पर भी काम  कर रहे हैं। पिछले दशक में यह पहली बार है कि अभिनेता एक ही समय सीमा में दो फिल्मों की शूटिंग कर रहे हैं।
Ranveer Singh: निर्देशक प्रशांत वर्मा ने बना लिया प्लान, जल्द होगा रणवीर सिंह की नई फिल्म का एलान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें