कन्यादान में हुई थी देरी
हाल ही में सोनाक्षी और जहीर ने बताया कि कन्यादान समारोह में कुछ मिनट की देरी हुई थी, लेकिन जब यह शुरू हुआ तो उन्हें यकीन था कि यह एक दिव्य चमत्कार था। जहीर ने उस खास पल को याद करते हुए कहा कि मुझे लगता है कि यह मेरे जीवन का सबसे अच्छा पल है और यह बहुत खूबसूरत था। कन्यादान में 15 मिनट की देरी हुई थी और जब हम आखिरकार बैठे तो मैंने सोनाक्षी का हाथ पकड़ लिया और हम प्रार्थना कर रहे थे।
सोनाक्षी ने पहले सुनी अजान
अभिनेता ने आगे बताया कि सबसे पहले सोनाक्षी ने अजान सुनी और फिर दोनों मुस्कुराए। उन्हें लगा कि भगवान उन्हें आशीर्वाद दे रहे हैं। जहीर ने कहा कि अचानक सोना ने कहा कि क्या तुम सुन सकते हो? मैंने पूछा, 'क्या?' सोनक्षित ने जवाब दिया कि अजान चल रही है और यह बहुत ही खूबसूरत पल था। पंडित प्रार्थना कर रहे थे, मंत्र पढ़ रहे थे और जब हम शादी कर रहे थे, तब बैकग्राउंड में अजान चल रही थी। ऐसा लगा जैसे दैवीय हस्तक्षेप यानी दैवीय चमत्कार हो।'
23 जून को हुई थी सोनाक्षी-जहीर की शादी
23 जून को आयोजित इस समारोह में सोनाक्षी के माता-पिता शत्रुघ्न और पूनम सिन्हा और उनके करीबी दोस्तों सहित परिवार के सदस्य शामिल हुए। अभिनेत्री ने समारोह के दौरान अपनी मां की चिकनकारी साड़ी को फिर से इस्तेमाल किया। सोनाक्षी और जहीर ने बाद में एक भव्य विवाह समारोह का आयोजन किया, जिसमें सलमान खान, रेखा, रवीना टंडन, अनिल कपूर, आदित्य रॉय कपूर, काजोल, तब्बू और संजय लीला भंसाली सहित फिल्म उद्योग की जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं।