वेरोनिका टेलर ने एक्स पर साझा की पोस्ट
वेरोनिका एक्स पर पोस्ट साझा कर लिखा है, 'बहुत ही भारी मन से यह खबर साझा कर रही हूं कि शनिवार शाम 10 अगस्त, 2024 को राचेल लिलिस का निधन हो गया। राचेल असाधारण प्रतिभा की धनी थीं। उनकी आवाज में एक खनक थी, एक जादू था, चाहें फिर वह बोल रही हों या गा रही हों। उन्होंने कई एनिमेटिड भूमिकाएं निभाई, जिनके लिए उन्हें याद रखा जाएगा। लेकिन, 'पोकेमॉन' की मिस्टी और जेसी के रूप में उन्हें सबसे ज्यादा लोकप्रियता मिली।
Ajay Devgn Flop Movies: 'औरों में कहां दम था' से पहले अजय की इन फिल्मों का हुआ बुरा हाल, बॉक्स ऑफिस पर हुईं ढेर
हार गईं कैंसर से जंग
वेरोनिका ने यह भी लिखा है कि 'हम सभी राचेल लिलिस को उनके उनके निभाए शानदार किरदारों की वजह से जानते हैं। उन्होंने अपनी खूबसूरत आवाज, बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग और अभिनय से हमारे शनिवार की सुबहों और स्कूल के पहले व बाद के समय को खुशियों से भरा'। राचेल के निधन की सूचना से फैंस आहत हैं। सभी उन्हें अपने-अपने तरीके से श्रद्धांजलि दे रहे हैं। मई 2024 में लिलिस की बहन ने ' GoFundMe' अभियान शुरू किया, जिससे पता चला कि अभिनेत्री ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही थीं। 10 अगस्त, 2024 को राचेल कैंसर से जंग हार गईं। उन्होंने लॉस एंजिल्स में आखिरी सांस ली।
Stree 2: 'स्त्री 2' की रिलीज से पहले निर्माताओं ने जारी किया नया पोस्टर, राजकुमार के अंदाज ने बढ़ाया उत्साह