फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auron Mein Kahan Dum Tha: फिल्म के बारें में सई-शांतनु ने की दिलचस्प बातें, बोले-एक्शन करते वक्त आया मजा

Sat, 29 Jun 2024 09:43 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अजय देवगन, तब्बू, शांनतनु माहेश्वरी और सई मांजरेकर जैसे सितारों से सजी फिल्म 'औरों में कहां दम था' की रिलीज का प्रशंसक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में अहम भूमिका निभा रहे सई और शांतनु ने फिल्म से जुड़े कई पहलुओं के बारे में कई दिलचस्प बातें कीं। 
विज्ञापन
औरों में कहां दम था - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नीरज पांडे द्वारा लिखित और निर्देशित आगामी फिल्म 'औरों में कहां दम था' हिंदी रोमांटिक थ्रिलर फिल्म है। नरेंद्र हीरावत, कुमार मंगत पाठक , संगीता अहीर और शीतल भाटिया द्वारा निर्मित फिल्म में अजय देवगन , तब्बू , जिमी शेरगिल, शांतनु माहेश्वरी और सई मांजरेकर ने मुख्य भूमिका निभाई हैं।  बता दें कि इस फिल्म को बनाने की घोषणा अक्टूबर 2022 में की गई थी। बहरहाल, फिल्म पूरी तरह से तैयार है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म 'औरों में कहां दम था' पहले 26 अप्रैल 2024 को सिनेमाघरों में आने वाली थी, लेकिन अब इस फिल्म को 5 जुलाई 2024 को रिलीज किया जा रहा है।
विज्ञापन


सई मंजरेकर और शांतनु ने फिल्म को लेकर बताई कई दिलचस्प बातें
सई और शांतनु ने एक इंटरव्यू के दौरान फिल्म 'औरों में कहां दम था' के बारे में कहा, ' फिल्म की कहानी काफी भारी और अनोखी है, शायद इसीलिए इसकी तुलना 90 के दशक की फिल्म से की जा रही है। यह अजय देवगन और तब्बू की मुख्य भूमिकाओं वाली एक प्रेम कहानी है। यह एक तरह से पुरानी यादों को ताजा करने वाली कहानी है। यही वजह है कि लोग इससे अधिक जुड़ सकते हैं।'' शांतनु ने आगे कहा, ''यह पहली बार है, जब मैंने स्क्रीन पर एक्शन किया है। एक्शन करते वक्त मुझे काफी मजा आया।''

फिल्म की कहानी
फिल्म में अजय देवगन ने कृष्णा नाम के किरदार को निभाया है, जिसके युवा रूप को शांतनु माहेश्वरी ने फिल्म में निभाया है। इसके अलावा तब्बू ने वसुधा के किरदार को निभाया है, वहीं सई मांजरेकर ने युवा वसुधा के रूप को निभाया है। फिल्म में जिमी शेरगिल अभिजीत (वसुधा के पति) का किरदार निभाया है। फिल्म को लेकर सई और शांतनु ने कई दिलचस्प बातें बताईं। फिल्म की कहानी एक ऐसे जोड़े की है, जिनकी प्रेम कहानी 2000 से 2023 तक 23 साल तक फैली हुई है, जो दो दशकों में उनके रिश्ते की भावनात्मक गहराई और विकसित होती गतिशीलता को दर्शाती है। कृष्णा कई हत्याओं में शामिल हो जाता है और उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई जाती है। इसके कारण वसुधा उससे अलग हो जाती है और अभिजीत (जिम्मी शेरगिल) से शादी कर लेती है। 22 साल बाद जब कृष्णा को माफी मिलने के बाद जेल से रिहा किया जाता है, तो वह वसुधा से मिलने के लिए जाता है। इसके आगे क्या होता है वह काफी दिलचस्प है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Meera Nandan Wedding: मलयालम अभिनेत्री मीरा नंदन ने बॉयफ्रेंड श्रीजू संग मंदिर में रचाई शादी, साझा की तस्वीरें
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें