फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Daniel Fernandes: जैन धर्म का मजाक बनाने पर टी राजा का कॉमेडियन पर फूटा गुस्सा, कहा- ‘इतने जूते लगाएंगे...’

Sat, 29 Jun 2024 06:34 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

भारतीय जनता पार्टी के विधायक टी राजा कॉमेडियन डेनियल फर्नांडिस को जैन धर्म का मजाक बनाने वाले स्टैंड अप वीडियो के चलते चेतावनी दी है। उन्होंने कॉमेडियन का शो रद्द कराने के लिए पुलिस से अनुरोध भी किया है।
 
विज्ञापन
कॉमेडियन डेनियल फर्नांडिस और टी राजा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कॉमेडियन डेनियल फर्नांडिस एक बार फिर विवादों में घिर चुके हैं। जैन धर्म का मजाक बनाने वाले स्टैंड अप वीडियो के चलते भारतीय जनता पार्टी के विधायक टी राजा ने उनकी जमकर आलोचना की और शो रद्द करने की चेतावनी भी दी है। हालांकि, वीडियो डिलीट हो चुका है। बता दें कि डेनियल ने ‘जैन बकरियां खरीदते हैं’ नाम की वीडियो बनाई थी, वीडियो वायरल होने के बाद डेनियल को धार्मिक भावनाओं से जुड़े अपने चुटकुलों के लिए कड़ी आलोचना झेलनी पड़ी, खास तौर पर जैन और मुस्लिम समुदायों से जुड़े चुटकुलों के लिए। आइए पूरे मामले को जानते हैं विस्तार से…
विज्ञापन


जैन लोगों के मांस के कारोबार में शामिल होने का उड़ाया था मजाक
वायरल वीडियो में कॉमेडियन डेनियल फर्नांडिस ने जैन लोगों के मांस के कारोबार में शामिल होने का मजाक उड़ाया था। दोनों समुदायों के बीच अराजकता पैदा करने के लिए उनकी खूब आलोचना की गई। अब टी राजा ने डेनियल के खिलाफ कार्रवाई की धमकी दी है और 29 जून को होने वाले हैदराबाद शो को रद्द करने की चेतावनी भी दी।
BMCM: टाइगर से लेकर मानुषी तक... फिल्म की कास्ट को अब तक नहीं मिली फीस? पूजा एंटरटेनमेंट ने नहीं किया भुगतान
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वीडियो आया सामने 
सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें टी राजा कहते हुए सुनाई दे रहे हैं, ‘जय जिनेंद्र, जय सिया राम। बकरीद पर डेनियल फर्नांडिस नाम के एक कॉमेडियन ने जैन समुदाय का मजाक उड़ाया। मैं उनसे कहना चाहता हूं कि वे अपना बंजारा हिल शो रद्द कर दें, नहीं तो हमारे कार्यकर्ता वहां आकर आपकी पिटाई करेंगे और आप तेलंगाना आने से पहले 50 बार सोचेंगे।’
विज्ञापन

मुनव्वर फारूकी का दिया उदाहरण
वीडियो में उन्हें आगे यह कहते हुए सुना जा सकता है, ‘मैं पुलिस कमिश्नर से भी उनका शो रद्द करने का अनुरोध करूंगा। इनका जो हाल हम करेंगे, इतिहास याद रखेगा। मुनव्वर फारूकी तो याद है ना, क्या हुआ था तेलंगाना में? वैसा माहौल न बने, इसके लिए डेनियल का शो रद्द करें। अगर माहौल खराब हुआ तो जिम्मेदारी पुलिस की होगी।’
Nawazuddin Siddiqui: परिवार की गरीबी के कारण नवाजुद्दीन ने की थी चौकीदारी? अभिनेता ने अफवाह पर दिया करारा जवाब
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें