ऋषभ शेट्टी ने 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में 'कांतारा' फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीत लिया है। इस फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया था और अब इसके अभिनेता को अवॉर्ड मिलने से दर्शक भी काफी खुश हैं। इस मौके पर ऋषभ शेट्टी का कहना है कि वो एक बढ़िया फिल्म लाने के लिए और भी ज्यादा मेहनत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।