रणवीर शौरी और कोंकणा सेन शर्मा ने कई फिल्मों में एक साथ काम किया था। दोनों ने सितंबर 2010 में की थी। शादी के कुछ ही समय बाद रणवीर और कोंकणा एक प्यारे से बेटे के माता-पिता बने थे। हालांकि बेटे के जन्म के कुछ समय बाद ही दोनों अलग हो गए थे और अब दोनों मिलकर बेटे को को-पैरेंटिंग कर रहे हैं।
अभिनेता रणवीर शौरी इन दिनों 'बिग बॉस ओटीटी 3' में सुर्खियां बटोर रहे हैं। वे बिग बॉस के घर में बेबाक अंदाज में नजर आ रहे हैं। रणवीर धीरे-धीरे अरमान मलिक के संग खुलने लगे हैं। शो के नए एपिसोड में वे अपनी पूर्व पत्नी कोंकणा सेन शर्मा और अपने बेटे के बारे में बातें करते नजर आए। उन्होंने अरमान को बताया कि वे किस तरह की जिंदगी बिग बॉस के घर से बाहर जीते हैं।
विज्ञापन
मैं अकेला ही रहता हूं
'बिग बॉस ओटीटी 3' शुरू हो चुका है और हर दिन इस शो से जुड़ी बातें सुर्खियां बटोर रही है। 'बिग बॉस ओटीटी 3' के नए एपिसोड में प्रतियोगी अरमान मलिक और रणवीर शौरी आपस बातें करते नजर आते हैं। रणवीर कहते हैं, 'घर पर तो अकेला मैं हूं। मेरा मतलब मेरा बेटा आधा टाइम मेरे साथ होता है और आधा टाइम अपनी मां के साथ और बचे हुए समय में वह आता-जाता रहता है। बच्चे के लिए जो जरुरी है वह हमदोनों ही करते हैं'।
रोमांटिक रिश्ते के लिए समय नहीं
रणवीर शौरी से जब अरमान मालिक पूछते हैं कि क्या वे किसी और को अपनी जिंदगी में आने देने को तैयार हैं। इस सवाल के जवाब में अभिनेता कहते हैं, 'मैं अपनी जिंदगी में काफी खुश हूं और उससे भी ज्यादा मैं संतुष्ट हूं। मुझे नहीं लगता है कि मैं अभी किसी रोमांटिक रिश्ते में बंधने के लिए तैयार हूं। मैं अपने काम में ही इतना खोया रहता हूं कि किसी और चीज के लिए समय नहीं मिलता है'।
कोंकणा के साथ किया था कई फिल्मों में काम
रणवीर शौरी और कोंकणा सेन शर्मा ने कई फिल्मों में एक साथ काम किया था। दोनों ने सितंबर 2010 में की थी। शादी के कुछ ही समय बाद रणवीर और कोंकणा एक प्यारे से बेटे के माता-पिता बने थे। हालांकि बेटे के जन्म के कुछ समय बाद ही दोनों अलग हो गए थे और अब दोनों मिलकर बेटे को को-पैरेंटिंग कर रहे हैं। कोंकणा और रणवीर ने रजत कपूर द्वारा निर्देशित 'मिक्स्ड डबल्स' और 'आजा नचले' जैसी फिल्मों में एक साथ काम किया है।