2013 में की गई थी सरबजीत की हत्या
कोट लखपत जेल के अंदर अमीर सरफराज तांबा और कैदियों द्वारा लगभग एक सप्ताह तक हमला किए जाने के बाद 26 जून 2013 को सरबजीत की मृत्यु हो गई। उन्हें 23 वर्षों तक लाहौर की कोट लखपत जेल में रखा गया। अमीर सरफराज तांबा ने भारतीय नागरिक सरबजीत की ईंटों और लोहे की छड़ों हमला कर हत्या कर दी थी। उसने आईएसआई के इशारे पर सरबजीत को मौत के घाट उतारा था।
Elvish Yadav: बेहद महंगी कार के साथ नजर आए एल्विश यादव, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश
सरबजीत सिंह की बायोपिक
वहीं बात करें सरबजीत सिंह की बायोपिक के बारे में तो रणदीप हुड्डा अभिनीत 'सरबजीत' 2016 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन, दर्शन कुमार और ऋचा चड्ढा सहित अन्य ने भी अभिनय किया था। ओमंग कुमार द्वारा निर्देशित फिल्म में दिखाया गया है कि सरबजीत नशे में अनजाने में भारत-पाक सीमा पार कर जाता है और पाकिस्तानी सेना उसे पकड़ लेती है। उसकी बहन दलबीर न्याय के लिए लड़ रही है और अपने भाई को निर्दोष साबित कर रही है।
Firing at Salman khan House : सलमान खान से मिलने पहुंचे राज ठाकरे, अर्पिता ने भी घर पहुंचकर जाना भाई का हाल