काउंटडाउन शुरू
मैत्री मूवी मेकर्स ने आज इंस्टाग्राम अकाउंट से फिल्म का नया पोस्टर शेयर किया है। पोस्टर पर 75 लिखा है। साथ ही अल्लू अर्जुन भी नजर आ रहे हैं। इसके साथ लिखा है, 'सिर्फ 75 दिन और इसके बाद पुष्पा और उसके बेजोड़ आभामंडल को दुनिया बड़े परदे पर देखेगी'। साथ ही लिखा है, 'पुष्पा 2 भारतीय सिनेमा पर एक अभूतपूर्व अध्याय लिखेगी'।
दर्शकों के बीज जबर्दस्त क्रेज
अल्लू अर्जुन की फिल्म का नया पोस्टर सामने आते ही यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करा रहे हैं, जिसे देख अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म को लेकर किस कदर क्रेज है। एक यूजर ने लिखा, 'बस 75 दिन और फिल बड़े परदे पर रूल करेगा पु्ष्पा'। एक यूजर ने लिखा, 'गेमचेंजर फिल्म आ रही है'। एक यूजर ने लिखा, 'धमाके के लिए तैयार हैं हम'।