मकसूद महमूद अली, जिन्हें लकी अली के नाम से भी जाना जाता है। वह एक मशहूर भारतीय गायक, गीतकार और अभिनेता हैं। नब्बे के दशक में कई लोकप्रिय गाने और एल्बमों के साथ, वह एक बड़े शख्सियत के रूप में उभरे थे। फिल्म कहो ना प्यार है के एक पल का जीना और ना तुम जानो ना हम जैसे कई लोकप्रिय गानों के लिए मशहूर इस गायक ने अपने एक्स अकाउंट पर दुख जाहिर किया है। उन्होंने आज यानी 12 जुलाई को अपने एक्स अकाउंट पर ट्वीट कर आज के वक्त में मुस्लिम होने के अपने एहसास को जाहिर किया है।
'आज मुस्लिम होना एक अकेलापन है'
लकी अली ने आज के दौर में मुस्लिम होने पर अपना नजरिया जाहिर करते हुए, इसे अकेलापन से भरा अनुभव बताया है। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा,आज दुनिया में मुस्लिम होना एक अकेलापन है। पैगंबर की सुन्नत का पालन करना एक अकेलापन है, आपके दोस्त छोड़ देंगे और दुनिया आपको आतंकवादी कहने लगेगी। मशहूर गायक के इस ट्वीट के बाद फैंस लगातार इस पोस्ट पर प्रतिक्रियाएं देकर उनके साथ होने का आश्वासन दे रहे हैं।
Aparna Vastarey Death: अपर्णा वास्तारे का निधन, फेफड़ों के कैंसर से झूझ रही थीं दिग्गज कन्नड़ अभिनेत्री
सोशल मीडिया पर लोग दे रहे प्रतिक्रियाएं
लकी के इस ट्वीट के बाद लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "उस्ताद जी अच्छे लोग भी होते हैं और बुरे लोग भी होते हैं। जो भी हो,लेकिन मेरे लिए आप एक लीजेंड हैं और हमेशा रहेंगे। हर अच्छा इंसान एक अच्छा इंसान होता है, फिर इससे कोई फ़र्क नहीं पड़ता कि वह लकी अली है या लकी शर्मा।" वहीं एक दूसरे व्यक्ति ने लिखा, "इससे कैसे फर्क पड़ सकता है? अगर आपके दोस्त आपको छोड़ रहे हैं, तो वे कभी आपके दोस्त नहीं थे। आपको खुश होना चाहिए कि आप इस वजह से ऐसे लोगों की मानसिकता समझ पाए।"
Hina Khan: कोई रख रहा रोजा तो कोई कर रहा हवन, हिना की सलामती के लिए प्रशंसक मांग रहे दुआ
'दो और दो प्यार' फिल्म में आया था नवीनतम गाना
लकी अली के इस ट्वीट के बाद लोग उन्हें लगातार प्यार जता रहे हैं और साथ होने का आश्वासन दे रहे हैं। बता दें कि लकी दिवंगत दिग्गज अभिनेता महमूद के बेटे हैं। लकी को नब्बे और दो हजार के दशक की शुरुआत में दिए उनके शानदार गानों की वजह से जाना जाता है। इसके अलावा वह कई फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। साल 2002 में रिलीज हुई फिल्म 'कांटे' के लिए उन्हें काफी सराहना भी मिली थी। इस फिल्म में वह अमिताभ बच्चन, संजय दत्त, सुनील शेट्टी जैसे कलाकारों के साथ नजर आए थे। उनका सबसे नवीनतम गाना 'तू है कहां', इस साल ही रिलीज हुई रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'दो और दो प्यार' में विद्या बालन और प्रतीक गांधी पर फिल्माया गया था।
प्रियंका चोपड़ा ने साझा किया भाई सिद्धार्थ के जन्मदिन का लाजवाब वीडियो