फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mithun Chakraborty: 'ऐसा कभी सोचा भी नहीं था', दादा साहब फाल्के मिलने पर भावुक हुए मिथुन; पीएम मोदी ने दी बधाई

Mon, 30 Sep 2024 11:46 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
मिथुन चक्रवर्ती-पीएम मोदी - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

मिथुन चक्रवर्ती को प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। उन्हें 8 अक्तूबर को 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। मिथुन चक्रवर्ती के लिए इस पुरस्कार का एलान केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया है। अभिनेता को प्रधानमंत्री नरेंद्र ने भी बधाई दी है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट साझा कर मिथुन चक्रवर्ती को बधाई दी है। इसके अलावा पुरस्कार का एलान होते ही मिथुन चक्रवर्ती ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन

Singham Again: रिलीज से पहले ही 'सिंघम अगेन' का धमाल, इतने करोड़ में बिके फिल्म के डिजिटल राइट्स?

पीएम मोदी ने तारीफ में कही ये बात
पीएम नरेंद्र मोद ने पोस्ट साझा कर लिखा है, 'मुझे खुशी है कि मिथुन चक्रवर्ती को भारतीय सिनेमा में उनके अद्वितीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है'। आगे लिखा है, 'वे सांस्कृतिक प्रतीक हैं, जिन्हें उनकी बहुमुखी प्रस्तुतियों के लिए पीढ़ियों से सराहा जाता रहा है। उन्हें बधाई और शुभकामनाएं'।
 

'फुटपाथ से उठकर आए लड़के को इतना बड़ा सम्मान'
वहीं अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती भी इस मौके पर काफी भावुक नजर आए। न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में एक्टर ने अपनी खुशी का इजहार करते हुए कहा, 'कभी सोचा नहीं था, मेरे पास शब्द नहीं हैं'। मिथुन चक्रवर्ती ने कहा, 'मैं सच बोलूं तो मेरे पास कोई भाषा ही नही है। न मैं हंस सकता हूं और न ही खुशी से रो सकता हूं। ये इतनी बड़ी चीज है, कैसे बताऊं। मैं कोलकाता की जिस जगह से आया हूं, फुटपाथ से उठकर यहां तक आया, उस लड़के को इतना बड़ा सम्मान मैं सोच भी नहीं सकता'।
 
विज्ञापन

प्रशंसकों को समर्पित किया सम्मान
मिथुन ने आगे कहा, 'मैं यह पुरस्कार अपने परिवार और दुनियाभर के अपने प्रशंसकों को समर्पित कर रहा हूं'। मिथुन को भारतीय सिनेमा में अहम योगदान के लिए यह सम्मान दिया जाएगा।

Aishwarya Rai: ऐश्वर्या राय से मांगी गई बेटियों के पालन-पोषण से जुड़ी सलाह, अभिनेत्री बोलीं- 'इसकी कोई नोटबुक नहीं'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें