फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Payal Kapadia: 'टाइम100' की सूची में पायल कपाड़िया ने बनाई जगह, आयुष्मान खुराना ने तारीफ में कही ये बात

Thu, 03 Oct 2024 01:44 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

पायल कपाड़िया का नाम 'टाइम 100' में शामिल किए जाने पर अभिनेता आयुष्मान खुराना ने उनकी तारीफ करते हुए एक नोट लिखा है। 
विज्ञापन
पायल कपाड़िया-आयुष्मान खुराना - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म निर्माता-निर्देशक पायल कपाड़िया ने 'टाइम 100' की सूची में जगह बनाई है। इस लिस्ट में अलग-अलग क्षेत्र की सबसे प्रभावी हस्तियों को शामिल किया जाता है। इसमें पायल का नाम भी दर्ज हुआ है। बता दें कि पायल कपाड़िया को उनकी पहली फीचर फिल्म 'ऑल वी इमेजिन ऐज लाइट' के जरिए काफी लोकप्रियता मिली है। इसके लिए उन्हें प्रतिष्ठित कान पुरस्कार समारोह में ग्रांड प्रिक्स पुरस्कार भी दिया गया। 

विज्ञापन


क्या बोले आयुष्मान खुराना?
पायल कपाड़िया का नाम 'टाइम 100' में शामिल किए जाने पर अभिनेता आयुष्मान खुराना ने उनकी तारीफ करते हुए एक नोट लिखा है। एक्टर-सिंगल आयुष्मान खुराना ने पायल के लिए एक नोट लिखा, जिसमें उन्होंने उनकी प्रतिभा की तारीफ की। साथ ही मानवीय अनुभव को बड़े परदे पर उतारने की उनकी काबिलियत को भी सराहा।
Samantha-Naga: कोंडा सुरेखा के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे नागार्जुन, नागा-सामंथा के तलाक के दावे पर मचा बवाल
विज्ञापन


इस साल फिल्म ने रचा था इतिहास
मई में, कपाड़िया की फिल्म ने प्रतिष्ठित कान फिल्म महोत्सव में 30 वर्षों में प्रतियोगिता के लिए चयनित होने वाली भारत की पहली फिल्म बनकर इतिहास रच दिया। मई में कपाड़िया की फिल्म 'ऑल वी इमेजिन ऐज लाइट'  ने प्रतिष्ठित कान फिल्म महोत्सव में इतिहास रच दिया। यह 30 वर्षों में इस पुरस्कार समारोह में चयनित भारत की पहली फिल्म बनी और इसे पुरस्कार भी मिला।
विज्ञापन

'Housefull 5': एक साथ दिखी 'हाउसफुल 5' की पूरी टीम, साजिद नाडियाडवाला ने बताई रिलीज की तारीख

कौन हैं पायल कपाड़िया?
पायल कपाड़िया का जन्म मुंबई में हुआ। उन्होंने मुंबई के सेंट जेवियर्स कॉलेज से अर्थशास्त्र में स्नातक किया। इसके बाद एक वर्ष की मास्टर डिग्री सोफिया कॉलेज से की। इसके बाद वे फिल्म निर्देशन की पढ़ाई करने फिल्म एंड टेलिविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया गईं। एफटीआईआई में पायल अपने दूसरे प्रयास में सफल हो पाईं। बतौर निर्माता पायल ने 2014 में फिल्म 'वाटरमैलन, फिश एंड हाफ घोस्ट' से डेब्यू किया। यह एक शॉर्ट फिल्म है, जिसका निर्देशन पायल ने किया।  इसके बाद इन्होंने कुछ और शॉर्ट फिल्मों का निर्देशन किया। इनमें 'आफ्टरनून क्लाउड्स', 'द लास्ट मैंगो बिफोर द मॉनसून' और 'एंड व्हाट इज द समर सेइंग' शामिल हैं। वर्ष 2021 में उन्होंने  'ए नाइट ऑफ नोइंग नथिंग' डॉक्यूमेंट्री बनाई। 
Thalapathy 69: विजय की आखिरी फिल्म 'दलपति 69' में शामिल हुए गौतम मेनन, निर्माताओं ने पोस्टर जारी कर किया एलान

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें