अभिनेता रितेश देशमुख और जेनेलिया देशमुख के अंगदान के संकल्प करने पर ‘राष्ट्रीय अंग और ऊतक प्रत्यारोपण संगठन’ (एनओटीटीओ) ने उनका आभार जताया है। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर रितेश की वीडियो साझा कर उनका धन्यवाद दिया है।
अभिनेता रितेश देशमुख और जेनेलिया देशमुख ने अंग दान करने का संकल्प लिया है। दोनों सितारों का ‘राष्ट्रीय अंग और ऊतक प्रत्यारोपण संगठन’ (एनओटीटीओ) ने इस नेक काम के लिए आभार व्यक्त किया। इससे पहले रितेश और जेनेलिया ने साल 2020 में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो के माध्यम से अंग दान करने के संकल्प के बारे में बात की थी।
विज्ञापन
अभिनेता के लिए जीवन से बड़ा कोई उपहार नहीं
रितेश देशमुख और उनकी पत्नी जेनेलिया ने इंस्टाग्राम पर जारी किए गए अपने एक वीडियो में अंग दान करने की प्रतिज्ञा के बारे में साझा किया था। इस बारे में वह लंबे समय से सोच रहे थे। उन्होंने कहा था, ‘जीवन के उपहार' से बड़ा कोई उपहार नहीं हो सकता।’ उन्होंने कैप्शन में लिखा था, ‘किसी के लिए 'जीवन के उपहार' से बड़ा कोई उपहार नहीं हो सकता। जेनेलिया और मैंने अपने अंग दान करने का संकल्प लिया है। हम आप सभी से इस महान कार्य में शामिल होने और 'जीवन के बाद का जीवन' का हिस्सा बनने का आग्रह करते हैं।’
Prabhas: क्या 'कल्कि 2898 एडी' की सफलता के बाद शादी करने जा रहे प्रभास? अभिनेता की चाची ने दिया यह जवाब
विज्ञापन
वीडियो में क्या कहा रितेश-जेनेलिया ने?
वीडियो में रितेश देशमुख ने कहा था, ‘आज 1 जुलाई को हम ये कहना चाहते हैं और आपको ये बताना चाहते हैं कि हम दोनों ने एक प्रतिज्ञा ली है। हमने अपने अंग दान करने का फैसला किया है।’ उनके साथ खड़ी जेनेलिया ने कहा, हां, हमने अपने अंग दान करने का संकल्प लिया है और हमारे लिए जीवन के उपहार से बेहतर कोई उपहार नहीं है।’ अभिनेता के इस कदम से उनके प्रशंसकों ने खूब सराहना की थी।
अब एनओटीटीओ ने जताया आभार
अब राष्ट्रीय अंग और ऊतक प्रत्यारोपण संगठन (एनओटीटीओ) ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर रितेश और जेनेलिया का धन्यवाद दिया है। उन्होंने रितेश का वीडियो साझा करते हुए लिखा, ‘बॉलीवुड स्टार कपल रितेश देशमुख और जेनेलिया को धन्यवाद, जिन्होंने जुलाई में चल रहे अंगदान महीने के दौरान अपने अंग दान करने का संकल्प लिया है। उनका यह कदम दूसरों को भी इस नेक काम से जुड़ने के लिए प्रेरित करेगा।’ बता दें कि मंगलवार को रितेश की आगामी फिल्म ‘काकूडा’ का ट्रेलर जारी किया है। फिल्म के ट्रेलर को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है।
Anant-Radhika Wedding: अनंत-राधिका की शादी में संस्कृत में सजेगी सुरों की महफिल, सोनू-शंकर का होगा परफॉर्मेंस!