ईरानी निर्देशक मोहम्मद रसूलोफ! ईरान ने जिन्हें आठ साल की जेल की सजा सुनाई। सिर्फ जेल ही नहीं, कोड़े मारने का भी आदेश दिया गया। उन्हीं निर्देशक की फिल्म का कान फेस्टिवल में जलवा रहा है। कान फिल्म फेस्टिवल में आज 24 मई को मोहम्मद रसूलोफ की फिल्म 'द सीड ऑफ द सेक्रेड फिग' को स्टैंडिंग ओवेशन मिला है वह भी इस वर्ष के रिकॉर्ड समय तक। फिल्म को पूरे बारह 12 मिनट का स्टैंडिंग ओवेशन मिला है, जो कान में अभी तक किसी फिल्म को मिला सबसे ज्यादा समय है।