फिल्म 'एलएसडी 2' रिलीज हो चुकी है। लेकिन, दर्शकों से इसे अच्छी प्रतिक्रिया नहीं मिल रही है। फिल्म के कमजोर कारोबार पर निर्देशक दिबाकर बनर्जी ने बात की है।
फिल्म 'लव सेक्स और धोखा 2' शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का मुकाबला विद्या बालन और प्रतीक गांधी की 'दो और दो प्यार' से है। रिलीज से पहले काफी चर्चा बटोर रही 'एलएसडी 2' रिलीज के बाद कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर रही है। पहले दिन की कमाई काफी सुस्त रही। इस फिल्म का निर्देशन दिबाकर बनर्जी ने किया है। हाल ही में फिल्म के कलेक्शन को लेकर उन्होंने प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन
फीकी रही बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत
फिल्म 'एलएसडी 2' वर्ष 2010 में आई 'लव सेक्स और धोखा' की सीक्वल है। करीब दशक भर बाद दिबाकर ने एक बार फिर एकता कपूर के साथ मिलकर फिल्म का निर्माण किया है। बता दें कि 'एलएसडी 2' ईद के दस दिन बाद सिनेमाघरों में आई हैं। उससे पहले दो बड़े स्टार्स की फिल्में लगी हुई हैं। इनमें अक्षय कुमार और टाइगर की 'बड़े मियां छोटे मियां' है और दूसरी अजय देवगन की 'मैदान' है।
Shahid Kapoor: शाहिद कपूर ने आगामी फिल्म के सेट से साझा की अपनी तस्वीर, दमदार लुक में आए नजर
विज्ञापन
पहले दिन रही सिर्फ इतनी कमाई
रिलीज के पहले दिन 'लव सेक्स और धोखा 2' ने सिर्फ 15 लाख रुपये का कारोबार ही किया। फिल्म के कलेक्शन पर निर्देशक दिबाकर बनर्जी का कहना है, 'कभी-कभी किसी फिल्म में वह खूबी होती है, जो भाग्य, नियति और वास्तविक स्थिति की कुछ विचित्रता के चलते उसके दर्शकों पर असर डालती है। फिलहाल कुछ ऐसा ही है। एलएसडी आज रिलीज हुई है। इसके साथ एक और फिल्म रिलीज हुई है। वहीं करीब दो सप्ताह पहले एक और बड़ी फिल्म रिलीज हुई थी, दुर्भाग्य से जिसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। लेकिन, कई सिनेमाघरों में उसकी एडवांस बुकिंग हुई।'
दिबाकर ने समझाया पावर का समीकरण
दिबाकर बनर्जी ने आगे कहा, 'यह पावर का खेल है। कौन ज्यादा पावरफुल है?' निर्देशक ने कहा कि अगर किसी को पता होता है कि ज्यादा दर्शकों तक कैसे पहुंचा जाए तो वह उसी के अनुसार तैयारी करेगा'। बता दें कि 'एलएसडी 2' में मौनी रॉय , तुषार कपूर , अनु मलिक , उर्फी जावेद , स्वरूपा घोष , परितोष तिवारी और बोनिता राजपुरोहित जैसे सितारे नजर आए हैं।
Parineeti Chopra: चमकीला के बाद अच्छे प्रोजेक्ट के इंतजार में हैं परिणीति, बोलीं- मुझे उम्मीद है कि अगर मैं...