फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KRK: अंबानी ने मीजान जाफरी को 30 करोड़ का अपार्टमेंट किया गिफ्ट, केआरके का दावा, जावेद जाफरी ने कहा- कुछ भी

Mon, 15 Jul 2024 12:02 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

केआरके ने अपने एक्स हैंडल पर दावा किया कि यह मीजान ही थे, जिसने अनंत और राधिका के बीच सेतु की भूमिका निभाई थी और इसलिए वह अंबानी परिवार के काफी करीब थे।
विज्ञापन
केआरके, मीजान जाफरी, जावेद जाफरी - फोटो : इंस्टाग्राम @kamaalrkhan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जावेद जाफरी के बेटे अभिनेता मीजान जाफरी को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में अपने शानदार डांस मूव्स से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचते हुए देखा गया, उनकी वीडियोज और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हुई थीं। अब अभिनेता कमाल आर खान ने दावा किया कि मीजा को मुकेश अंबानी से उपहार के रूप में एक शानदार अपार्टमेंट मिला है। हालांकि, इस पर मीजान के पिता जावेद जाफरी ने भी रिएक्ट किया है।
विज्ञापन


केआरके ने किया दावा
केआरके ने अपने एक्स हैंडल पर दावा किया कि यह मीजान ही थे, जिसने अनंत और राधिका के बीच सेतु की भूमिका निभाई थी और इसलिए वह अंबानी परिवार के काफी करीब थे। केआरके ने ट्वीट किया, "अभिनेता जावेद जाफरी के बेटे मीजान जावेद जाफरी मुंबई के बांद्रा स्थित संधू पैलेस में रह रहे हैं। क्योंकि मुकेश अंबानी ने उन्हें 30 करोड़ रुपये का अपार्टमेंट गिफ्ट किया है। असल में मीजान ने ही राधिका मर्चेंट को अनंत अंबानी से मिलवाया था। कुछ भी हो सकता है।"



जावेद जाफरी ने दावे का किया खंडन
हालांकि, जैसे ही उनका ट्वीट वायरल हुआ, जावेद जाफरी ने इस गलत सूचना का खंडन किया। उन्होंने केआरके के ट्वीट का जवाब देते हुए हंसते हुए इमोजी के साथ कहा, "कुछ भी!!!" दिलचस्प बात यह है कि कुछ दिनों पहले जाफरी परिवार तब चर्चा में आया था जब उनके 7000 वर्ग फीट में फैले आलीशान मुंबई घर की तस्वीरें ऑनलाइन वायरल हुई थीं। जावेद का घर बांद्रा में है, जहां वह अपनी पत्नी और बच्चों मीजान और अलाविया जाफरी के साथ रहते हैं।
विज्ञापन


इन फिल्मों में नजर आए मीजान
मीजान की बात करें तो, अभिनेता ने 'मलाल' फिल्म से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की और उन्हें उनके अभिनय के लिए समीक्षकों द्वारा सराहा गया। उन्होंने 2021 में हंगामा 2 जैसी फिल्मों में भी अभिनय किया है और आखिरी बार उन्हें 'पर्ल वी पुरी' और दिव्या खोसला के साथ 'यारियां 2' में देखा गया था।
विज्ञापन

 

Box Office Collection: 'सरफिरा' की कमाई में सुधार, इंडियन 2 का हाल बेहाल, जानें कल्कि 2898 एडी और किल की कमाई


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें