कार्तिक आर्यन हिंदी सिनेमा में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने अभिनय और अपने लुक्स की वजह से वह अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। हाल में ही रिलीज हुई उनकी फिल्म 'चंदू चैंपियन' के लिए उन्हें काफी सराहना भी मिली है। इस फिल्म में उनके अभिनय को दर्शकों और आलोचकों ने काफी सराहा है। फिल्म में अभिनेता ने अपनी बहुमुखी अभिनय क्षमता दिखाई है। फिल्म इंडस्ट्री में विवादों से बचते हुए स्टारडम पाना काफी मुश्किल होता है। कार्तिक भी कई बार विवादों में घिरते नजर आए हैं। हालांकि, उन्होंने ऐसे हालातों को बखूबी संभाला भी है।
कार्तिक ने सीख लिया है विवादों से बचना
कार्तिक आर्यन को 'चंदू चैंपियन' के लिए मशहूर निर्माता-निर्देशक करण जौहर से भी तारीफ मिली थी। उन्होंने इसे अभिनेता के करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन बताया था। हालांकि, उनका नाम पहली बार विवादों में तब आया था, जब दोस्ताना 2 को लेकर उनके और करण जौहर के बीच रचनात्मक टकराव होने की अफवाहें बाहर आई थीं। इसके बाद फिल्म को लेकर धर्मा प्रोडक्शन ने जानकारी दी थी कि इस फिल्म की दोबारा से कास्टिंग होगी। इसके अलावा अपने सह-कलाकारों के साथ कथित रोमांटिक रिश्ते की अफवाहों की वजह से भी उनका नाम चर्चा में लगातार बना रहा। हालांकि, अब अभिनेता ने दावा किया है, वो ऐसी परिस्थितियों से निपटना सीख चुके हैं।
Diljit Dosanjh: दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में पहुंचे कनाडा के PM जस्टिन ट्रुडो, सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीर
'
मजाक में बोली बात भी सुर्खियां बन जाती हैं'
हाल में ही न्यूज 18 के साथ एक इंटरव्यू में उन्होंने इस विषय पर बात की है। अभिनेता ने कहा कि अब उन्होंने चुप रहना सीख लिया है। इसके साथ ही अब वह अपने विचारों को भी फिल्टर करते रहते हैं। अभिनेता ने कहा," मैं अब बहुत गंभीर हो गया हूं। मैं अब बोलने से पहले काफी सोचता हूं,लेकिन लोग अब ये भी ध्यान देते हैं कि ये इतना सोच समझ कर क्यूं बोल रहा है।" विवादों को लेकर उन्होंने कहा," मुझे विवादों से जुड़ना या उनके बारे में बातें करना पसंद नहीं। शुरू से ही मेरी यही मानसिकता रही है। मुझे किसी विवाद में अपना नाम शामिल होते देखना अच्छा नहीं लगता, इसलिए मैं ज्यादातर चुप रहता हूं। मैं चाहता हूं कि मेरा काम बोले। कभी-कभी मैं मजाक में भी कुछ कहता हूं, तो वह सुर्खियां बन जाती हैं, इसलिए अब मैंने खुद को थोड़ा शांत कर लिया है।"
काशी विश्वनाथ मंदिर की कढ़ाई वाले घाघरे में नजर आईं नीता अंबानी
'भूल भुलैया 3' में आएंगे नजर
बात करें कार्तिक की वर्क फ्रंट की, तो हाल में ही वह फिल्म 'चंदू चैंपियन' में नजर आए थे। यह एक बायोग्राफिकर स्पोर्ट्स ड्रामा थी, जिसमें उन्होंने पैरालिंपिक में गोल्ड मेडल लाने वाले खिलाड़ी मुरलीकांत पेटकर का किरदार निभाया था। फिल्म के लिए उनकी काफी सराहना भी हुई थी। इसके अलावा वह इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'भूल भुलैया 3' को लेकर व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनके साथ कियारा आडवाणी, विद्या बालन, राजपाल यादव आदि कलाकार भी नजर आएंगे। फिल्म को अनीस बज्मी निर्देशित कर रहे हैं।
RC 16: दुबई में शुरू हुआ राम चरण की 'आरसी 16' के प्री प्रोडक्शन का काम, एआर रहमान के साथ नजर आए बुची बाबू