फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

War 2: 'वॉर 2' में कमांडो फाइट करती दिखेंगी कियारा आडवाणी? ऋतिक रोशन के साथ पूरी की एंट्री सीन्स की शूटिंग!

Sun, 18 Aug 2024 05:25 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कियारा आडवाणी 'वॉर 2' में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के साथ नजर आएंगी। फिल्म में अपने एंट्री सीन्स के लिए अभिनेत्री ने शूटिंग भी पूरी कर ली है।
विज्ञापन
कियारा आडवाणी - फोटो : इंस्टाग्राम @kiaraaliaadvani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी कई फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं। अभिनेत्री के पास कतार में कई फिल्में हैं, जिनमें से एक है अयान मुखर्जी की 'वॉर 2', जिसमें वे बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन और साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर के साथ नजर आएंगी। फिल्म से जुड़ी छोटी से छोटी जानकारी पाने के लिए प्रशंसक काफी उत्साहित रहते हैं। वहीं, अब कियारा आडवाणी के किरदार को लेकर दिलचस्प जानकारी सामने आई है, जिसने फैंस के उत्साह को और बढ़ा दिया है।

विज्ञापन

 

ऋतिक-कियारा के एंट्री सीन्स की शूटिंग पूरी
रिपोर्ट्स के अनुसार, कियारा आडवाणी फिल्म में 'कमांडो फाइट' सीक्वेंस में शामिल होंगी। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बन रही 'वॉर 2' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म की शूटिंग में तेजी से चल रही है। वहीं अब सोशल मीडिया पर अभिनेत्री की भूमिका को लेकर नई जानकारियां सामने आई हैं। दावा किया जा रहा है कि ऋतिक और कियारा ने हाल ही में अपने इंट्रोडक्शन सीन की शूटिंग की है।

इस मॉल में हुई शूटिंग
रिपोर्ट के अनुसार, ऋतिक जापानी दुश्मनों के साथ शाओलिन मंदिर के बैकग्राउंड में लड़ेंगे, वहीं कियारा एक लड़ाकू के रूप में शॉपिंग मॉल में उनके एंट्री सीन्स के लिए कमांडो फाइट करती नजर आएंगी। यह दृश्य मुंबई के मलाड स्थित इनफिनिटी मॉल में शूट किया गया था। शूटिंग वहां चार दिनों तक जारी रही।
विज्ञापन

वाईआरएफ की छठी स्पाई फिल्म
वॉर 2 वाईआरएफ द्वारा बनाई गई स्पाई दुनिया की छठी फिल्म होगी। इससे पहले आई फिल्मों में एक था टाइगर, टाइगर जिंदा है , वॉर, पठान और टाइगर 3 शामिल हैं। यह फिल्म अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित है। फिल्म में जूनियर एनटीआर खलनायक की भूमिका में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म भारत के स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले 14 अगस्त, 2025 को बड़े पर्दे पर आने वाली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें