फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pavan Malhotra: राष्ट्रीय पुरस्कार जीत ‘फौजा’ के अभिनेता हुए गदगद, कहा- ये गर्व को करता है दोगुना

Sun, 18 Aug 2024 11:15 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में फिल्म फौजा के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने वाले अभिनेता पवन मल्होत्रा ने अपने अनुभव साझा किए हैं। पुरस्कार मिलने को उन्होंने पीठ पर थपकी बताया है।

विज्ञापन
पवन मल्होत्रा - फोटो : इंस्टाग्राम @pavanrajmalhotra
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में हरियाणवी फिल्म ‘फौजा’ ने भी पुरस्कार अपने नाम कर लिया है। अभिनेता पवन मल्होत्रा को इस फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार मिला है। वह खुद को भारतीय सेना का कट्टर प्रशंसक बताते हैं।
विज्ञापन


 
Trending Videos

पवन मल्होत्रा - फोटो : इंस्टाग्राम @pavanrajmalhotra
पुरस्कार पाकर रोमांचित हैं अभिनेता
अभिनेता पवन कहते हैं, ‘सेना पर आधारित फिल्म के लिए पुरस्कार पाकर मैं रोमांचित हूं।’ अभिनेता ने कहा, ‘मेरे लिए वर्दी हीरो है और मैं किसी को भी इसका अपमान करने की इजाजत नहीं देता। इसलिए, फौज की प्रशंसा करने वाली फिल्म में भूमिका निभाना मेरे लिए गर्व की बात है और इसके लिए राष्ट्रीय पुरस्कार मिलना, उस गर्व को दोगुना कर देता है। बता दें कि फौजा हरियाणा के एक ऐसे परिवार पर आधारित है, जिसके परिवार से लोग सेना में लंबे समय से सेवा देते आए हैं।
Malaika Arora: मेलबर्न की सड़कों पर पोज देती दिखीं मलाइका अरोड़ा, सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा कर बढ़ाई हलचल

 

पवन मल्होत्रा - फोटो : इंस्टाग्राम @pavanrajmalhotra
पुरस्कार को बताया पीठ पर थपथपी
अभिनेता पवन को इससे पहले भी राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुका है। साल 1998 में हिंदी फिल्म ‘फकीर’ के लिए उन्हें पहला राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था। अभिनेता के अनुसार राष्ट्रीय पुरस्कार बहुत बड़ा होता है और यह पीठ पर थाप की तरह होता है।  यह बताता है कि आपके काम को राष्ट्रीय स्तर पर सराहा जा रहा है। अभिनेता ने कहा, पिछली बार जब मैं पुरस्कार लेने गया था, तो मैं सोचता रहा कि मैं राष्ट्रपति का अभिवादन कैसे करूंगा। जब मैं मंच पर पहुंचा और राष्ट्रपति के पीछे सेना के अधिकारी को देखा, तो मेरे मुंह से खुद ही ‘जय हिंद’ निकल गया।

 
विज्ञापन

पवन मल्होत्रा - फोटो : इंस्टाग्राम @pavanrajmalhotra
भारतीय सेना को बताया सबसे बहादूर
अभिनेता पवन मल्होत्रा ने ‘सलीम लंगड़े पे मत रो’ ‘बाघ बहादुर’, ‘चिल्ड्रन ऑफ वॉर’ जैसी कई फिल्में की हैं।  इसके अलावा उन्होंने ‘भाग मिल्खा भाग’, ‘जब वी मेट’, ‘मुबारकां’ जैसी हिट फिल्में भी की हैं। पवन भारतीय सेना को विश्व की सबसे बहादुर सेना कहते हैं।
बॉलीवुड के मंझे हुए कलाकार हैं रणवीर शौरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें