फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cannes Kiara: कान 2024 में कियारा आडवाणी का नाम हुआ शामिल, विमेन इन सिनेमा गाला की शोभा बढ़ाएंगी

Tue, 14 May 2024 10:58 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

77वें कान फिल्म महोत्सव में बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी भी इसका हिस्सा बनेंगी। 15 मई 2024 से शुरू होने वाले इस विशाल महोत्सव में अब कियारा का जादू भी दिखाई देगा।
विज्ञापन
कियारा आडवाणी - फोटो : इंस्टाग्राम@kiaraaliaadvani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म 'गेम चेंजर' और 'डॉन 3' को लेकर किराया आडवाणी लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। कियारा आडवाणी के हुस्न और अदाकारी का जादू फैंस के ऊपर इस कदर सवार है कि वह अभिनेत्री की हर खबर पर अपनी पैनी नजर रखते हैं। वहीं अब कियारा को लेकर एक जानकारी सामने आई है कि वह कान फिल्म महोत्सव का हिस्सा बनेंगी। 
विज्ञापन

 
कान में शामिल होंगी किराया
कान फिल्म महोत्सव आज फ्रांस के कान्स शहर में शुरू होने वाला है। इस बार कान में कई भारतीय फिल्में प्रदर्शित होने वाली हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी इस महोत्सव का हिस्सा बनेंगी। कियारा कान 2024 के लिए आज रवाना होंगी और विमेन इन सिनेमा गाला डिनर में शामिल होंगी।

कियारा आडवाणी होंगी शामिल
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कियारा आडवाणी 14 तारीख यानी की आज से शुरू होने वाले प्रसिद्ध कान फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बनेंगी। कियारा आडवाणी रेड सी फिल्म फाउंडेशन के वूमेन इन सिनेमा गाला डिनर की शोभा बढ़ाएंगी। इसकी मेजबानी का पूरा जिम्मा वैनिटी फेयर उठाएगा। इस कार्यक्रम में दुनिया भर की 6 प्रतिभाशाली महिलाओं को एक साथ लाया जाता है, जिन्होंने मनोरंजन के क्षेत्र में योगदान किया होता है।
विज्ञापन


फिल्म 'द सेकंड एक्ट' से होगा आगाज
कान फिल्म महोत्सव का इस साल 14 मई यानी की आज फ्रांस के कान्स शहर के पैलेस डेस फेस्टिवल्स एट डेस कांग्रेस में शुरू होने वाला है। उद्घाटन समारोह की शुरुआत निर्देशक क्वेंटिन डुपिएक्स निर्देशित फिल्म 'द सेकंड एक्ट' से होगी।

हर साल की तरह इस साल भी ऐश्वर्या राय बच्चन रेट कार्पेट का हिस्सा बनेंगी। ऐश्वर्या के अलावा इस साल 'हीरामंडी' फेम बिब्बोजान उर्फ अदिति राव हैदरी भी शिरकत करेंगी। साथ ही रेड कार्पेट पर शोभिता धुलिपाला भी अपने फैशन का जलवा बिखेरंगी। इस लिस्ट में कियारा का नाम जुड़ने से उनके फैंस बेहद उत्साहित हैं।
विज्ञापन

Ramayana: रणबीर और साई पल्लवी की जोड़ी को देखने के लिए करना होगा लंबा इंतजार, रामायण की नई रिलीज डेट हुई जारी
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें