इंस्टाग्राम पर दी गाना रिलीज होने की जानकारी
खेसारी लाल यादव ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए नया गाना 'ईका करेलु' रिलीज होने की जानकारी दी है। यह गाना खेसारी म्यूजिक वर्ल्ड यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है। इस गाने को खेसारी लाल यादव ने शिल्पा राज के साथ मिलकर गाया है। अपनी आवाज से खेसारी ने गाने खास बनाया है, तो वहीं डांस से और भी ज्यादा धमाल मचा दिया है।
यूजर बोले- 'नंबर वन पर ट्रेंड कराएंगे'
'ईका करेलु' गाना दरअसल, भोजपुरी सिंगर की इसी नाम की एल्बम का है। इसके बोल विशाल भारती ने लिखे हैं। म्यूजिक आर्या शर्मा का है। लकी विश्वकर्मा इस गाने के डायरेक्टर और कोरियोग्राफर हैं। इस गाने में निकिता भारद्वाज भी हैं। गाना रिलीज होने के साथ ही इस पर यूजर्स के रिएक्शन भी आने लगे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'खेसारी भैया का ये गाना नंबर 1 पर ट्रेंड कराकर छोड़ेंगे'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'खेसारी लाल के बिना भोजपुरी अधूरा है'।
खेसारी लाल यादव-आकांक्षा पुरी
- फोटो : वीडियो ग्रैब
'राजाराम' का 'चुम्मा चुम्मा' भी काट रहा बवाल
खेसारी लाल की फिल्म 'राजाराम' का 'चुम्मा-चुम्मा' गाना भी खूब पसंद किया जा रहा है। इस गाने में अभिनेता की केमिस्ट्री आकांक्षा पुरी के साथ जमी है। आकांक्षा पहली दफा किसी भोजपुरी गाने में नजर आई हैं। इस गाने में आकांक्षा और खेसारी ने धमाकेदार डांस किया है। लेकिन, उससे भी ज्यादा जबर है खेसारी का अंदाज। अभिनेता लंबे बालों वाले लुक में बिल्कुल जुदा लगे हैं।