फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jibraan Khan: 22 साल पहले करीना ने की थी जिब्रान खान की मदद, 'इश्क विश्क रिबाउंड' एक्टर ने खुद बताया किस्सा

Thu, 20 Jun 2024 11:23 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

जिब्रान खान की फिल्म 'इश्क विश्क रिबाउंड' 21 जून, 2024 को रिलीज होने जा रही है। एक हालिया साक्षात्कार में उन्होंने एक काफी पुराना किस्सा साझा करते हुए बताया कि कैसे करीना कपूर ने एक बार उनकी मदद की थी।
विज्ञापन
जिब्रान खान - फोटो : इंस्टाग्राम @jibraan.khan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैलेंडर में 21 जून की तारीख आते ही फिल्म 'इश्क विश्क रिबाउंड' रिलीज की दहलीज को पार कर लेगी। पिछले कई दिनों से फिल्म का जोर शोर से प्रचार किया जा रहा है। अब इसकी परीक्षा की घड़ी आ चुकी है। शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज होते ही दर्शकों की ओर से प्रतिक्रियाएं आना शुरू हो जाएगी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसे प्रदर्शन करेगी यह तो वक्त ही बताएगा, लेकिन उससे पहले हम आपको इस फिल्म में काम कर रहे अभिनेता जिब्रान खान से जुड़ा एक पुराना किस्सा बताने जा रहे हैं।

विज्ञापन


करीना कपूर के साथ काम कर चुके हैं जिब्रान खान
जिब्रान खान वही हैं, जो करण जौहर की हिट फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' में शाहरुख खान और काजोल द्वारा निभाए किरदार के बेटे का रोल अदा कर चुके हैं। उनके किरदार का नाम क्रिश था। एक हालिया साक्षात्कार में, जिब्रान खान ने इसी फिल्म से जुड़ा वह किस्सा साझा किया है, जब एक लंबे संवाद को बोलने के दौरान उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था।

Sonakshi-Zaheer Wedding: सोनाक्षी की शादी को लेकर अफवाह उड़ाने वालों पर नाराज हुए शत्रुघ्न सिन्हा, कहा-खामोश!
विज्ञापन


करीना ने इस तरह की जिब्रान की मदद
जिब्रान ने बताया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान एक सीन ऐसा था, जिसे करने में उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा रहा था। इसके बाद फिल्म में मुख्य किरदार निभाने वाली अभिनेत्री करीना कपूर खान ने उनकी मदद की थी। दरअसल, यह वह सीन था, जब राष्ट्रगान के बाद जिब्रान खान एक भावुक कर देने वाला मोनोलॉग बोलते हैं।  जिब्रान ने बताया कि इस सीन को करते हुए बार-बार उनकी टूथकैप गिर जाती थी और सेट पर मौजूद लोगों को उनके पास भागना पड़ता था। उन्होंने बताया कि इस स्थिति में करीना कपूर ने आगे आकर सभी से शांत होने के लिए कहा था। जिब्रान उस वक्त बच्चे थे और करीना ने इसी बात को ध्यान में रखते हुए कहा था कि बच्चे को अपना समय लेने दो। 
विज्ञापन


Ajith Kumar: अजरबैजान के लिए रवाना हुए अजित कुमार, 'विदा मुयार्ची' की शूटिंग करेंगे पूरी

जिब्रान ने की करीना कपूर की तारीफ
जिब्रान ने करीना कपूर की तारीफ करते हुए कहा कि करीना ने उनके साथ बड़ा अच्छा बर्ताव किया। बार-बार रीटेक के बावजूद करीना सीन की शूटिंग करती रही थीं। जिब्रान ने कहा कि करीना काफी प्रोफेशनल हैं और यही वजह है कि ये लोग सुपरस्टार हैं। बता दें कि 'इश्क विश्क रिबाउंड' में जिब्रान खान के अलावा पश्मीना रोशन, रोहित सराफ और नैला ग्रेवाल ने भी मुख्य भूमिका अदा की है।

Sunny Deol: साउथ के निर्देशक के साथ धमाकेदार एक्शन फिल्म लेकर आ रहे हैं सनी देओल, पहला पोस्टर जारी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें