फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaya Bachchan: जया अमिताभ बच्चन कहने पर सदन में भड़कीं राज्यसभा सांसद, उपसभापति से कही यह बात

Mon, 29 Jul 2024 07:20 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
जया बच्चन - फोटो : एएनआई
विज्ञापन
अभिनेत्री और राज्यसभा सांसद जया बच्चन अक्सर अपनी बातों से सुर्खियों में बनी रहती हैं। सोशल मीडिया पर कई बार उनके नाराज होने का वीडियो भी सामने आ चुका है। हाल ही में राज्यसभा सांसद का एक वीडियो चर्चा में आ गया। दरअसल, जब संसद में अपनी बात रखने के लिए जया बच्चन का नाम अमिताभ के साथ जोड़ कर लिया गया तो वह इससे नाराज नजर आईं।
विज्ञापन

Janhvi Kapoor: इडली-चिकन के कॉम्बिनेशन पर कमेंट करना पड़ा कामिया को भारी, जान्हवी कपूर के साथ आई थीं नजर

नाराज हुईं जया बच्चन
सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उपसभापति  हरिवंश ने उन्हें जया अमिताभ बच्चन कहकर संबोधित किया। यह सुनते ही राज्यसभा सांसद नाराज हो गईं। उन्होंने आपत्ति जताते हुए कहा, "सर, सिर्फ जया बच्चन बोल देते तो काफी रहता।" उनकी बात सुनकर उपसभापति ने कहा कि यहां पूरा नाम लिखा था इसलिए मैंने इसे सिर्फ दोहराया है। 
विज्ञापन

Sanjay Dutt: सायरा बानो से शादी करना चाहते थे संजय दत्त, दिग्गज अभिनेत्री ने साझा किया भावुक किस्सा
विज्ञापन




उपसभापति से कही यह बात
उपसभाति की बात सुनकर जया बच्चन ने कहा कि यह नया ट्रेंड शुरू हुआ है कि महिलाएं पति के नाम से जानी जाएंगी। उनका कोई अस्तित्व ही नहीं है। इस वीडियो के वायरल होते ही लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दीं। ज्यादातर लोगों ने उनके इस रवैये को गैरजरूरी बताया।
Manjari Fadnnis: मंजरी फडनिस का लेडी चुलबुल पांडे अंदाज, तापसी के रिकॉर्ड की बराबरी पर दिल छू लेने वाली बात

इस फिल्म में आई थीं नजर
वर्क फ्रंट की बात करें तो जया बच्चन को पिछले साल रॉकी और रानी की प्रेम कहानी नाम की फिल्म में देखा गया था। इस फिल्म में उनके साथ रणवीर सिंह, आलिया भट्ट और धर्मेंद्र जैसे सितारे भी थे। फिल्म का निर्देशन करण जौहर ने किया था।
Devotional Songs: भक्ति गाने भी गा चुके हैं ये मशूहर गायक, भक्तों को सुनकर मिलता है सुकून
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें