जहां एक तरफ पैन इंडिया स्टार प्रभास की फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ ने धमाल मचा रखा है, वहीं, अब वह अपनी फिल्म ‘राजा साब’ को दर्शकों के लिए लेकर आ रहे हैं। 29 जुलाई को निर्माताओं ने फिल्म की पहली झलक साझा की है। इस वीडियो में प्रभास एक स्टाइलिश एंट्री लेते हैं। हाथों में फूलों का गुलदस्ता लिए हुए प्रभास खुद का चेहरा बाइक के शीशे में देखते हैं और खुद की नजर उतारते हैं, वह काफी रोमांटिक मूड में नजर आ रहे हैं ।
एक दिन पहले दिया था अपडेट
प्रभास की यह फिल्म काफी दिनों से चर्चा में थी। हालांकि, इससे जुड़ी कोई खास अपडेट सामने नहीं आ रही थी। 28 जुलाई को निर्माताओं ने अपने आधिकारिक अकाउंट से साझा किया कि 29 जुलाई को इस फिल्म की पहली झलक सामने आएगी। अचानक आई इस अपडेट से प्रशंसक रोमांचित हो उठे थे।
Bhumi Pednekar: भूमि ने माता-पिता की शादी की सालगिरह को बनाया और भी खास, पुरानी तस्वीर साझा कर लिखी यह बात
रिलीज डेट भी आई सामने
निर्माताओं ने अभिनेता के प्रशंसकों की खुशी दोगुनी कर दी है। जहां एक तरफ ‘कल्कि 2898 एडी’ ने उनका मनोरंजन किया। अब अगले साल ‘राजा साब’ उनका दिल जीतने आ रहे हैं। निर्माताओं ने पहली झलक के साथ ही फिल्म के रिलीज डेट का भी खुलासा कर दिया है। फिल्म 10 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
प्रभास का वर्क फ्रंट
प्रशंसकों के बीच ‘डार्लिंग’ नाम से मशहूर अभिनेता प्रभास के वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रभास 'कल्कि 2898 एडी' की रिलीज के बाद कई परियोजनाओं पर लगातार काम कर रहे हैं। बता दें कि प्रभास इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सालार 2' की शूटिंग में व्यस्त हैं। प्रभास की कई फिल्में पाइपलाइन में हैं, जिनमें शामिल 'एनिमल' के निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म स्पिरिट, 'कल्कि 2', ‘सालार 2’ ‘ शामिल हैं। बता दें कि 'राजा साब' एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है और इसका निर्देशन मारुति कर रहे हैं।
Khatron Ke Khiladi 14: आसिम के बर्ताव पर कुशाल टंडन ने कसा तंज, कहा- कितना पैसा है? बैंक डिटेल्स तो दिखाओ