फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mona Singh: क्या आर्यन खान की पहली वेब सीरीज में नजर आएंगी मोना सिंह? स्टारडम को लेकर कयासों का बाजार गर्म

Tue, 30 Apr 2024 07:34 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

आर्यन खान इन दिनों अपनी वेब सीरीज स्टारडम को लेकर चर्चा में हैं। इस शो से वे निर्देशन की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। इस बीच सीरीज को लेकर एक बडा अपडेट सामने आया है।
विज्ञापन
मोना सिहं, आर्यन खान - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान जल्द ही फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने जा रहे हैं। वे इन दिनों अपनी आगामी वेब सीरीज स्टारडम की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस बीच सीरीज को लेकर एक नई जानकारी सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सीरीज में मोना सिंह भी नजर आएंगी। बताया जा रहा है कि शो में उनकी खास भूमिका होगी।

विज्ञापन

Jolly LLB 3: तीस हजारी कोर्ट में होगी 'जॉली एलएलबी 3' की शूटिंग! अक्षय-अरशद की फिल्म पर आया बड़ा अपडेट

Trending Videos

स्टारडम में काम कर रहीं मोना!
रिपोर्ट्स के मुताबिक मोना इन दिनों गोवा में वेब सीरीज 'स्टारडम' की शूटिंग कर रही हैं। खबरों की मानें तो इससे पहले उन्होंने मुंबई और दिल्ली में इस शो के लिए शूटिंग की थी। एक रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से बताया गया है कि आर्यन सेट से किसी भी सीन के लीक को रोकने के लिए बहुत सावधानी बरत रहे हैं।
विज्ञापन

कैमियों को लेकर कयासों का बाजार गर्म
जानकारी के मुताबिक अभी फिल्म शूटिंग के चरण में है। बताया जा रहा है कि सीरीज में छह एपिसोड हो सकते हैं, जो एक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर रिलीज के लिए निर्धारित है। कहा यह भी जा रहा है कि इसमें शाहरुख खान, रणबीर कपूर, रणवीर सिंह, करण जौहर और बॉबी देओल जैसे इंडस्ट्री के दिग्गजों का  कैमियो रोल हो सकता है। हालांकि, अब तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इस शो की स्क्रिप्ट आर्यन ने तैयार की है। वहीं, इसे शाहरुख के होम प्रोडक्शन के बैनर तले बनाया जा रहा है।
Mouni Roy: पुरानी यादों में खोई दिखीं मौनी, बोलीं- कभी सोचा नहीं था एक्टिंग करूंगी, लेकिन अब इसी से इश्क है 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें