फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road House Sequel: 'रोड हाउस' के सीक्वल पर आया बड़ा अपडेट, दुनियाभर में फिर धमाल मचाने को तैयार जेक जिलेनहाल

Tue, 14 May 2024 09:52 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

रोड हाउस की सफलता के बाद इसके सीक्वल को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। मेकर्स ने एक कार्यक्रम में फिल्म को लेकर नई जानकारी साझा की है। इस फिल्म जोर शोर से काम कर चल रहा है। फिल्म में जेक जिलेनहाल एक बार फिर से अपनी भूमिका को दोहराते दिखेंगे।
विज्ञापन
रोड हाउस - फोटो : यूट्यूब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोड हाउस के फैंस के लिए एक बड़ा अपडेट सामने आया है। मेकर्स इस फिल्म के सीक्वल को बनाने के लिए जोर शोर से लगे हुए हैं। अमेजन एमजीएम स्टूडियोज ने न्यूयॉर्क में अपने अपफ्रंट्स कार्यक्रम में फिल्म के सीक्वल का एलान कर दिया है। इवेंट में जानकारी दी गई कि रोड हाउस के सीक्वल पर काम चल रहा है। इसमें जेक जिलेनहाल डाल्टन की भूमिका में एक बार फिर से वापसी करने को तैयार हैं। फिलहाल, रोड हाउस के सीक्वल के कथानक का विवरण मेकर्स की ओर गुप्त रखा गया है।

विज्ञापन

Chandu Champion: ‘चंदू चैंपियन’ के पोस्टर पर टूट पड़ी ‘कटोरी’, कार्तिक आर्यन का हुआ बुरा हाल

रोड हाउस ने दुनियाभर में मचाया धमाल
रोड हाउस दुनियाभर में लोगों को खूब पसंद आई  थी। कार्यक्रम में स्टूडियो की ओर से इस बात की भी जानकारी दी गई। स्टूडियो की ओर से  बताया गया कि रोड हाउस ने अब  तक दुनियाभर में लगभग 80 मिलियन यानी आठ करोड़ दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। फिल्म का प्रीमियर 21 मार्च को प्राइम वीडियो पर हुआ था। पहले दो सप्ताहांतों में दुनियाभर में इस फिल्म को पांच करोड़ से अधिक दर्शकों ने देख डाला था। इस रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन के बाद यह फिल्म अमेजन एमजीएम स्टूडियो की दुनियाभर में अब तक की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म बन गई।
विज्ञापन

इस फिल्म में पिछले साल नजर आए थे जेक 
फिल्म के निर्देशक डौग लिमन और जिलेनहाल  के साथ उनकी पिछली फिल्म के अन्य कलाकार इसमें शामिल होंगे या नहीं फिलहाल इस बात की जानकारी सामने नहीं आ सकी है। बता दें कि रोड हाउस से पहले जेक जिलेनहाल 'गाइ रिची की द कॉवेनेंट' में नजर आए थे। इस फिल्म को एमजीएम स्टूडियोज ने पिछले साल रिलीज किया था।
Sunil Pal: कपिल के शो पर फिर बरसे सुनील पॉल, डफली को बताया फूहड़ और अश्लील
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें