इस किरदार में आएंगी नजर
यह टीवी सीरीज मूल रूप से 2019 में 'ड्यून: द सिस्टरहुड' शीर्षक के तहत शुरू की गई थी। यह ब्रायन हर्बर्ट और केविन जे एंडरसन के उपन्यास 'सिस्टरहुड ऑफ ड्यून' से प्रेरित है। यह सीरीज लोगों को कब तक देखने को मिलेगी इस बात की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। सीरीज में तब्बू सिस्टर फ्रांसेस्का की भूमिका में नजर आएंगी। इस टीवी सीरीज में वे शक्तिशाली, बुद्धिमान और आकर्षक महिला के किरदार में दिखेंगी।
कई पुरस्कार कर चुकी हैं अपने नाम
तब्बू भारतीय सिनेमा सबसे प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। वे दो बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीत चुकी है। 'चीनी कम', 'हैदर', और 'अंधाधुन' जैसी फिल्मों में अपनी भूमिकाओं से उन्होंने लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है। वे सात फिल्मफेयर पुरस्कार भी अपने नाम कर चुकी हैं। तब्बू 'लाइफ ऑफ पाई', 'द नेमसेक' और 'ए सूटेबल बॉय' जैसी विदेशी प्रोजेक्ट का हिस्सा रह चुकी हैं।
सीरीज में दिखेंगे ये कलाकार
तब्बू के अलावा ड्यून: प्रोफेसी' में एमिली वॉटसन, ओलिविया विलियम्स, ट्रैविस फिमेल, जोहदी मे, मार्क स्ट्रॉन्ग, सारा-सोफी बौस्नीना, जोश ह्यूस्टन, क्लो ली, जेड अनौका, फोओलीन कनिंघम, एडवर्ड डेविस, एओइफ हिंड्स, क्रिस मेसन, और शालोम ब्रुने-फ्रैंकलिन भी नजर आएंगे।
Bollywood Directors: अपनी पहली ही फिल्म से छा गए थे ये निर्देशक, सालों बाद भी कायम रहा इनकी फिल्मों का जादू